फिर निगम फेल, नहीं शुरू हुआ ऑटो स्टैंड

भागलपुर : पथ परिवहन निगम परिसर में बने ऑटो स्टैंड का परिचालन 20 फरवरी से शुरू होना था. लेकिन सुविधा मुहैया करने में निगम फेल हो गया. इस कारण स्टैंड का परिचालन अब तक नहीं हो सका. निगम ने ऑटो स्टैंड में लाइट की सुविधा ही उपलब्ध करा पायी है. पीने का पानी व शौचालय […]

भागलपुर : पथ परिवहन निगम परिसर में बने ऑटो स्टैंड का परिचालन 20 फरवरी से शुरू होना था. लेकिन सुविधा मुहैया करने में निगम फेल हो गया. इस कारण स्टैंड का परिचालन अब तक नहीं हो सका. निगम ने ऑटो स्टैंड में लाइट की सुविधा ही उपलब्ध करा पायी है. पीने का पानी व शौचालय आदि की व्यवस्था नहीं हो पाया. जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने ऑटो स्टैंड को 20 फरवरी तक बनाने का निर्देश दिया था.

पुलिया का टूटा एप्राेच पथ बना: ऑटो-स्टैंड के लिए बना पुलिया तैयार हुआ. लेकिन दोनों पुलिया का एप्रोच पथ टूट गया. बुधवार को एप्राेच पथ तो बना, लेकिन गाड़ी चलने लायक नहीं है. वहीं स्टैंड में शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ है. उसे बनने में अभी 20 दिन से एक माह का समय लग सकता है. वहीं बोरिंग का काम भी नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >