दो बार टिकट कैंसिल, नहीं मिल रही देश की फ्लाइट

कबीरपुर के मेडिकल छात्र के चीन में फंसे रहने का मामला घर के लोगों की परेशानी बढ़ी, बेटे की वापसी की मांग रहे दुआ भागलपुर : चीन में महामारी की तरह फैले कोरोना वायरस में फंसे कबीपुर के मेडिकल छात्र अल्तमश अहमद के परिवार वालों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं. मंगलवार को छात्र […]

कबीरपुर के मेडिकल छात्र के चीन में फंसे रहने का मामला

घर के लोगों की परेशानी बढ़ी, बेटे की वापसी की मांग रहे दुआ
भागलपुर : चीन में महामारी की तरह फैले कोरोना वायरस में फंसे कबीपुर के मेडिकल छात्र अल्तमश अहमद के परिवार वालों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं. मंगलवार को छात्र चीन से भारत नहीं लौट पाया. बताया जा रहा है कि छात्र ने घर आने के लिए दो बार टिकट बुक कराया, लेकिन वतन आने के लिए फ्लाइट ही नहीं मिल रही है.
बेटा घर लौट आये. परिवार के लोग अल्लाह से दुआ मांग रहे हैं. अल्तमश अहमद के मामा सैयद अब्दुल करीम ने बताया कि भांजा से लगातार परिवार के लोगों के संर्पक में है. भांजा ने बताया कि चीन से हांगकांग के रास्ते देश लौटना था. लेकिन चीन से ले जाने के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट ही नहीं मिल रही है. मामा ने बताया कि इसे लेकर परिवारों की परेशानी बढ़ी हुई है. भांजा ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर चीन की स्थिति बहुत ही बिगड़ चुकी है. हॉस्टल से छात्र बाहर नहीं निकल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >