आदमपुर सड़क का निर्माण 12 फरवरी तक करें पूरा, देर रात शुरू हुई लीपापोती

भागलपुर : आदमपुर मुख्य सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी से आम लोगों को हो रही परेशानी पर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने संज्ञान लिया और बुधवार को पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को बुला कर निर्माण की जानकारी ली. उन्होंने 12 फरवरी तक निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने कहा […]

भागलपुर : आदमपुर मुख्य सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी से आम लोगों को हो रही परेशानी पर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने संज्ञान लिया और बुधवार को पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को बुला कर निर्माण की जानकारी ली. उन्होंने 12 फरवरी तक निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया.

जिलाधिकारी ने कहा कि आमलोगों की परेशानी जल्द दूर हो, इसके लिए टाइमबांड के साथ काम करायें.आदमपुर सड़क निर्माण में एक लेन का काम किया जा रहा है. दूसरा लेन का काम अभी शुरू नहीं हो पाया है. इसके कारण गाड़ियां सिर्फ उस लेन में चल रही है, जिसमें निर्माण नहीं हुआ है. इस लेन में जगह-जगह जलजमाव के कारण काफी दिक्कतें हो रही है. अधिकतर वाहनों व टेंपो को आदमपुर चौक से राधा रानी सिन्हा रोड होते हुए स्टेशन की ओर भेजा जा रहा है. इसके कारण शहर में जाम की समस्या बढ़ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >