हर चार किमी पर रहेगी एंबुलेंस की व्यवस्था

भागलपुर : स्वास्थ्य विभाग ने मानव शृंखला को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है. प्रत्येक चार किलोमीटर पर विभाग एक एंबुलेंस तैनात करने वाला है. किसी तरह का हादसा अगर हो जाता है तो जख्मी को तुरंत बेहतर इलाज मिले इसके लिए डॉक्टर को अस्पताल में तैनात रहने के लिए कहा गया है. वहीं […]

भागलपुर : स्वास्थ्य विभाग ने मानव शृंखला को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है. प्रत्येक चार किलोमीटर पर विभाग एक एंबुलेंस तैनात करने वाला है. किसी तरह का हादसा अगर हो जाता है तो जख्मी को तुरंत बेहतर इलाज मिले इसके लिए डॉक्टर को अस्पताल में तैनात रहने के लिए कहा गया है. वहीं आइसीयू में एक बेड को खाली रखा जायेगा. सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिंह के अनुसार सुलतानगंज, नाथनगर, जगदीशपुर, सदर अस्पताल व नवगछिया समेत जिले के सभी सरकारी अस्पताल को अलर्ट रखा गया है.

सरकारी एंबुलेंस में एक-एक इमरजेंसी मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट (इएमटी) को तैनात किया गया है. आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में दवाओं के साथ रहेगी. वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक डॉ आरसी मंडल ने बताया चार बेड आईसीयू सुरक्षित रखा गया है. इमरजेंसी में एक दर्जन डॉक्टर के साथ दो अतिरिक्त चिकित्सकों को तैनात किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >