कला केंद्र में प्रेक्षागृह निर्माण के लिए जमीन की मापी पूरी

भागलपुर : कला केंद्र में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा. इसे लेकर कला केंद्र की जमीन की मापी जगदीशपुर के अंचल पदाधिकारी ने पूरी कर ली है. इसके साथ ही जमीन मापी का अभिलेख और नक्शा भी तैयार कर लिया गया है. सोमवार को पूरी रिपोर्ट जगदीशपुर अंचल पदाधिकारी द्वारा डीएम को सौंपी जायेगी. दूसरी […]

भागलपुर : कला केंद्र में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा. इसे लेकर कला केंद्र की जमीन की मापी जगदीशपुर के अंचल पदाधिकारी ने पूरी कर ली है. इसके साथ ही जमीन मापी का अभिलेख और नक्शा भी तैयार कर लिया गया है. सोमवार को पूरी रिपोर्ट जगदीशपुर अंचल पदाधिकारी द्वारा डीएम को सौंपी जायेगी. दूसरी ओर प्रेक्षागृह का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने तैयार कर लिया है. कला-संस्कृति एवं युवा विभाग ने जिला प्रशासन से प्रेक्षागृह निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा था. जगदीशपुर सीओ की रिपोर्ट मिल जाने के बाद प्रस्ताव समेकित कर विभाग को भेज दिया जायेगा. प्रेक्षागृह का निर्माण दो तरह की भूमि पर किया जा सकता है.

एक सरकारी और दूसरा सार्वजनिक. भागलपुर शहर में सरकारी भूमि की अनुपलब्धता के कारण सार्वजनिक भूमि की तलाश की गयी थी. जगदीशपुर सीओ ने जब इसकी जांच की, तो पता चला कि वर्तमान कागजात के अनुसार कला केंद्र की जमीन सार्वजनिक है. इस कारण जिला प्रशासन ने यहां प्रेक्षागृह बनाने का निर्णय लिया, ताकि सामूहिक हित की बात हो सके.

30 वर्षों से हो रही प्रेक्षागृह की मांग
शहर के विभिन्न सांस्कृतिक संगठन शहर में प्रेक्षागृह निर्माण की मांग 30 वर्ष से कर रहे हैं. इसके लिए वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी प्रो चंद्रेश की अगुवाई में प्रेक्षागृह की पूरी रिपोर्ट भी तैयार कर 2011 में प्रशासन को सौंपी गयी थी. उस समय राज्य के सभी जिले में प्रेक्षागृह निर्माण के लिए राशि आयी थी. लेकिन प्रेक्षागृह का निर्माण नहीं हो सका. अब इसके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गयी है. उम्मीद की जा रही है कि जिला प्रशासन इसमें गंभीरता दिखाते हुए पहल करेगा.
कल डीएम को सौंपे जायेंगे नक्शा व अभिलेख
जगदीशपुर के सीओ ने शनिवार को तैयार की रिपोर्ट
डीएम के निर्देश पर प्रस्ताव कर लिया गया है तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >