स्पेशल डिश के साथ होटल रेस्टोरेंट मनायेगा नववर्ष

भागलपुर : नववर्ष को लेकर होटल व रेस्टोरेंट में तैयारी शुरू हो गयी है. यहां पर ग्राहकों के लिए नववर्ष पर स्पेशल डिश परोसी जायेगी. हरेक जगह अलग-अलग होटलों व फैमिली रेस्टोरेंट में ग्राहकों को लुभाने का महानगरीय शैली अपनायी गयी है. होटल में इस दिन जैसे ही अपना आर्डर देंगे इसके बाद ही आपको […]

भागलपुर : नववर्ष को लेकर होटल व रेस्टोरेंट में तैयारी शुरू हो गयी है. यहां पर ग्राहकों के लिए नववर्ष पर स्पेशल डिश परोसी जायेगी. हरेक जगह अलग-अलग होटलों व फैमिली रेस्टोरेंट में ग्राहकों को लुभाने का महानगरीय शैली अपनायी गयी है.

होटल में इस दिन जैसे ही अपना आर्डर देंगे इसके बाद ही आपको स्पेशल सूप परोसा जायेगा. इस दिन होटल व रेस्टोरेंट की ओर से कहीं व्यंजनों पर दाम में 10 फीसदी छूट, तो कहीं स्पेशल डिश के साथ मुफ्त में सूप व सॉफ्ट ड्रिंक्स परोसने की तैयारी है.
लखनवी बिरयानी के लिए आये कारीगर . वहीं, उन्होंने बताया कि उनके दूसरे रेस्टोरेंट में स्पेशल डिश तैयार करने के लिए लखनऊ से लखनवी बिरयानी तैयार कराने के लिए कारीगर मंगाये गये हैं. कबाब में कई आइटम परोसे जायेंगे.
वेज में पनीर टिक्का, पनीर हरियाली आदि परोसा जायेगा. यहां पर ग्राहकों को सभी प्रकार के व्यंजन पर 10 फीसदी छूट मिलेगी. ठंड को देखते हुए नववर्ष से लेकर होली तक व्यंजन के साथ मुफ्त में सूप मिलेगा. उन्होंने बताया नववर्ष पर होम डिलीवरी फ्री कर दिया गया है.
म्यूजिकल नाइट में युवक-युवतियां करेंगे मनोरंजन
शहर के किसी रोस्टोरेंट में नववर्ष को लेकर साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गयी है, ताकि ग्राहक लजीज व्यंजन के साथ-साथ संगीत का भी आनंद ले सकें. किसी होटल में मिनी डीजे सिस्टम लगाकर मनोरंजन की सुविधा दी जायेगी.
इस दिन स्पेशल डिश के रूप में ड्रैगन चिकन, मंगोलियन चिकन, वेज चिली स्टीक, साखी वेजिटेवल, बटर कॉलीफ्लोर, सुग्रिम कबाब, पनीर लाजबाबी आदि परोसा जायेगा. 31 दिसंबर एवं एक जनवरी को हरेक व्यंजन के रेट पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी.
कहीं पंजाब से आया स्पेशल कुक, तो कहीं कैंडल नाइट डिनर
एक होटल के जीएम ने बताया कि यहां पर नववर्ष को लेकर बीते वर्ष को विश करने के लिए 31 दिसंबर को एवं नववर्ष आने की खुशी के लिए एक एवं दो जनवरी को स्पेशल मेन्यू तैयार की गयी है. पंजाब से स्पेशल कुक मंगाया गया है.
दूसरे संचालक ने बताया कि यहां पर 31 दिसंबर को कैंडल नाइट डिनर की व्यवस्था की गयी है. 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक हरेक व्यंजन पर सूप फ्री कर दिया गया है. साथ ही सभी व्यंजन के रेट में 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. इसके अलावा तीन तरह के प्लेट लांच हुए हैं. इसमें चाइनिज, इंडियन व तंदूरी है. यह वेज व नॉन वेज दोनों में होगा. सभी में पांच-पांच आइटम होंगे.
ठंड को देखते हुए बढ़ाये गये होटल-रेस्तरां में आइटम
एक होटल संचालक ने बताया कि नववर्ष को लेकर रेस्टोरेंट में खास तैयारी है. उसे सजा लिया गया है. ठंड को देखते हुए स्पेशल आइटम चिकन टिक्का सलाद, चिकन रशियन कबाब आदि परोसे जायेंगे. ग्राहकों के लिए विशेष व्यंजन की व्यवस्था की गयी है. एक रेस्टोरेंट में नयी-नयी रेसिपी लायी गयी है. होटल को भव्य तरीके से सजाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >