वेतन न मिलने से नाराज 90 डॉक्टर आज से हड़ताल पर

भागलपुर : जेएलएनएमसीएच में पीजी कोर्स कर रहे डॉक्टरों पर मरीजों के इलाज का पूरा बोझ है. बावजूद पीजी डॉक्टरों को नियमित रूप से वेतन देने में स्वास्थ्य विभाग सजग नहीं. मायागंज अस्पताल के 90 से अधिक पीजी डॉक्टरों को बीते पांच माह से वेतन नहीं मिला है. बिना वेतन के दिन-रात मेहनत करने वाले […]

भागलपुर : जेएलएनएमसीएच में पीजी कोर्स कर रहे डॉक्टरों पर मरीजों के इलाज का पूरा बोझ है. बावजूद पीजी डॉक्टरों को नियमित रूप से वेतन देने में स्वास्थ्य विभाग सजग नहीं. मायागंज अस्पताल के 90 से अधिक पीजी डॉक्टरों को बीते पांच माह से वेतन नहीं मिला है. बिना वेतन के दिन-रात मेहनत करने वाले पीजी डॉक्टरों में घोर नाराजगी है.

पीजी डॉक्टरों ने एलान किया है कि जब तक अकाउंट में बकाया वेतन नहीं आयेगा. तब तक सभी पीजी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. मंगलवार से किसी भी मरीज का इलाज करने अस्पताल नहीं आयेंगे. सभी अपने-अपने हॉस्टल में बैठे रहेंगे.

पीजी डॉक्टरों ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार सिन्हा को मंगलवार से हड़ताल की लिखित सूचना दे दी है. प्राचार्य ने भी पीजी डॉक्टरों की मांग की जानकारी स्वास्थ्य विभाग पटना मुख्यालय को दे दी है.
वेतन नहीं मिलने से पीजी डॉक्टर परेशान: कॉलेज के प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार सिन्हा ने बताया कि हर वर्ष 30 की संख्यामें पीजी कोर्स में एडमिशन लिया जाता है. इस समय प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के पीजी मेडिकल छात्र कोर्स पूरा कर रहे हैं.
मायागंज अस्पताल में मरीजों के इलाज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. डॉक्टरों को स्वास्थ्य विभाग से 50-60 हजार रुपये स्टाइपेंड प्रति माह दिया जाता है. बीते पांच माह से स्टाइपेंड नहीं मिलने से डॉक्टरों की आर्थिक स्थिति दयनीय हाे गयी है. आर्थिक संकट से डॉक्टर न ठीक से पढ़ाई कर रहे हैं, न ही मरीजों का इलाज.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >