तीसरे दिन भी सदर अस्पताल में टैंकर से हुई जलापूर्ति

भागलपुर : सदर अस्पताल में तीसरे दिन बुधवार को भी ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं कराया जा सका. इससे पेयजल संकट को दूर करने के लिए दो टैंकर पानी मंगाया गया. एक टैंकर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में और दूसरा टैंकर परिसर में भेजा गया. इसके अलावा क्षेत्रीय जांच घर में पानी नहीं आया था. स्वास्थ्यकर्मी से […]

भागलपुर : सदर अस्पताल में तीसरे दिन बुधवार को भी ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं कराया जा सका. इससे पेयजल संकट को दूर करने के लिए दो टैंकर पानी मंगाया गया. एक टैंकर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में और दूसरा टैंकर परिसर में भेजा गया. इसके अलावा क्षेत्रीय जांच घर में पानी नहीं आया था. स्वास्थ्यकर्मी से लेकर मरीज परेशान दिखे.

सदर अस्पताल के जिम्मेदारों ने बताया कि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर ठीक करा लिया जायेगा. दरअसल ट्रांसफॉर्मर की अर्थिंग 50 फीट से अंदर लगानी पड़ेगी. इसके लिए बोरिंग की जरूरत है. टेक्निशियन को बुलाया जा रहा है. फिर भी सुबह पंपसेट से जलापूर्ति की गयी. साथ ही टैंकर मंगाकर पानी दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >