कोयला पर खाना बनानेवाले दुकानदारों को गैस कनेक्शन

दुकानदारों को एलपीजी कनेक्शन के साथ चूल्हा 2500 रुपये में दिया जाये. प्रदूषण की रोकथाम के लिए उठाया गया कदम भागलपुर : सड़क किनारे कोयला या गोइठा से चूल्हा जलाकर खाना बनाने वाले फुटपाथी दुकानदारों को एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जायेगा. प्रदूषण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार हर तरह के उपाय कर रही है. […]

दुकानदारों को एलपीजी कनेक्शन के साथ चूल्हा 2500 रुपये में दिया जाये. प्रदूषण की रोकथाम के लिए उठाया गया कदम

भागलपुर : सड़क किनारे कोयला या गोइठा से चूल्हा जलाकर खाना बनाने वाले फुटपाथी दुकानदारों को एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जायेगा. प्रदूषण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार हर तरह के उपाय कर रही है. पटना में मंगलवार को हुई बैठक में बिहार-झारखंड के जीएम (एलपीजी) उदय कुमार ने एक निर्देश जारी किया है. पटना के साथ-साथ भागलपुर शहर व प्रखंड मुख्यालयों के फुटपाथ दुकानदारों को इस योजना का लाभ मिलेगा. शहर के कई चौक चौराहों पर आज भी कोयले, लकड़ी व गोयठे का प्रयोग कर मिठाई व चाय नाश्ते की दुकान समेत भोजनालय चलाये जा रहे हैं.
स्टेशन चौक, मायागंज व सदर अस्पताल के सामने, मुंदीचक चौराह, घंटाघर, तिलकामांझी समेत कई जगहों पर धुंआ निकलने वाले चूल्हे का प्रयोग किया जा रहा है. भीखनपुर स्थित काम्या इंडेन गैस एजेंसी के संचालक रामनिरंजन सिंह ने बताया कि इस बाबत सूचना मिली है. लेकिन इंडेन प्रबंधन की ओर से निर्देश नहीं मिला है. निर्देश मिलते ही योजना का लाभ फुटपाथ दुकानदारों को मिलने लगेगा. 13 नवंबर से पटना के फुटपाथी दुकानदारों को एलपीजी गैस का हाथों-हाथ कनेक्शन देने का काम शुरू किया गया.
एलपीजी कनेक्शन के साथ चूल्हा 2500 रुपये में : दुकानदारों को एलपीजी कनेक्शन के साथ चूल्हा 2500 रुपये में दिया जाए. पांच किलोग्राम सिलिंडर का मूल्य 1500 रुपये बिहार सरकार के बीएसआरडीसी और चूल्हे का मूल्य 1000 रुपये इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन सीएसआर फंड से देगी.
कनेक्शन की प्रक्रिया : एलपीजी गैस कनेक्शन देने से पहले उन सभी दुकानदारों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और घर के पते को सत्यापित किया जायगा. दुकानदारों को एलपीजी गैस चूल्हे पर खाना बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >