भोपाल के डैम में मिला भागलपुर के रहनेवाले इंजीनियरिंग छात्र का शव

बुधवार सुबह से रूम पर नहीं लौटा था नयन, तो दोस्तों ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी भागलपुर : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित हथाईखेड़ा डैम में गुरुवार दोपहर टीआइटी (टेक्नोक्रेट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में पढ़ने वाले भागलपुर के आदमपुर के रहने वाले छात्र नयन भारद्वाज का शव मिला. शव दिखने की सूचना के […]

बुधवार सुबह से रूम पर नहीं लौटा था नयन, तो दोस्तों ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

भागलपुर : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित हथाईखेड़ा डैम में गुरुवार दोपहर टीआइटी (टेक्नोक्रेट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में पढ़ने वाले भागलपुर के आदमपुर के रहने वाले छात्र नयन भारद्वाज का शव मिला. शव दिखने की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को झील से निकाला.
शव की शिनाख्त भागलपुर के रहने वाले जितेंद्र भारद्वाज के पुत्र नयन भारद्वाज के रूप में हुई. हालांकि अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. इधर, भागलपुर में रह रहे पिता व अन्य परिजनों को इस बात की जानकारी मिलने के बाद वे लोग देर रात ही ट्रेन से भोपाल के लिए रवाना हो गये.
फाइनल ईयर का छात्र था नयन : जानकारी के अनुसार नयन भागलपुर के सेंट जोसेफ स्कूल का पूर्ववर्ती छात्र रह चुका है. वह भोपाल के टेक्नोक्रेट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग के इलेक्ट्रोनिक्स कम्यूनिकेशन स्ट्रीम के फाइनल ईयर का छात्र था. भोपाल के अयोध्या बाइपास के छत्तीसगढ़ कॉलोनी में किराये पर फ्लैट लेकर रह रहा था. नयन बुधवार से अपने कमरे से लापता था.
इसके बाद उसके रूममेट और भागलपुर में रह रहे परिजनों ने नयन की एक फोटो के साथ उसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. इसके बाद गुरुवार को कॉलेज के ही पास आनंदनगर स्थित हताईखेड़ा डैम से उसका शव मिला. पिता ने बताया कि नयन उनका होनहार बच्चा था, लेकिन नियती ने उनसे उनका बेटा छीन लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >