इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर की कांउसेलिंग व पोस्टिंग 20 तक

भागलपुर : बीपीएससी से इतिहास विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर की मिली पैनल को लेकर तिलकामांझी भागलपुर विवि गंभीर है. 20 नवंबर तक काउंसेलिग व पोस्टिंग कर दी जायेगी.विवि खुलने पर पैनल के असिस्टेंट प्रोफेसरों को काउंसेलिग के लिए पत्र भेजा जायेगा. 15 नवंबर को पैनल के 34 शिक्षकों की काउंसेलिंग होगी. कुलपति प्रो एके राय […]

भागलपुर : बीपीएससी से इतिहास विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर की मिली पैनल को लेकर तिलकामांझी भागलपुर विवि गंभीर है. 20 नवंबर तक काउंसेलिग व पोस्टिंग कर दी जायेगी.विवि खुलने पर पैनल के असिस्टेंट प्रोफेसरों को काउंसेलिग के लिए पत्र भेजा जायेगा. 15 नवंबर को पैनल के 34 शिक्षकों की काउंसेलिंग होगी.

कुलपति प्रो एके राय इतिहास विषय के शिक्षकों की पोस्टिंग काउंसेलिंग पांच दिनों में करने की तैयारी में है. शुक्रवार को रजिस्ट्रार कार्यालय से उक्त विषय संबंधित फाइल देरी से मिलने पर काउंसेलिंग नहीं हो सका. फाइल समय पर मिली होती, तो शायद विवि खुलते ही उन शिक्षकों को काउंसेलिंग के लिए पत्र भेजा जा सकता था, लेकिन फाइल पूरा करने पर एक-दो दिन का समय लग सकता है. टीएमबीयू को इतिहास विषय में 34 असिस्टेंट प्राेफेसर मिले हैं, इसमें मुंगेर विवि व टीएमबीयू को 17-17 शिक्षक दिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >