छोड़ो ये किताबी बातें महेश बाबू, तुम का जानो, कैसे-कैसे जुलम होते हैं गांव वालों के साथ

भागलपुर (उप मुख्य संवाददाता) : समाज में छिपे युवा कलाकारों को एक मंच देने और उनकी प्रतिभा से समाज को रूबरू कराने के उद्देश्य से शनिवार को प्रभात खबर कार्यालय में उमंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें शामिल हुए विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर धूम मचा दिया. किसी ने […]

भागलपुर (उप मुख्य संवाददाता) : समाज में छिपे युवा कलाकारों को एक मंच देने और उनकी प्रतिभा से समाज को रूबरू कराने के उद्देश्य से शनिवार को प्रभात खबर कार्यालय में उमंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें शामिल हुए विभिन्न विधाओं के कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर धूम मचा दिया. किसी ने गीत गाया, तो किसी ने कविता सुनायी. किसी ने एक्टिंग की, तो किसी ने मिमिक्री कर दिल जीत लिया. सुननेवालों ने उनकी सराहना तालियों से की, तो वाहवाही से उनकी हौसला-अफजाई की.

प्रभात खबर की ओर से उपस्थित अतिथियों ने सभी युवा कलाकारों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. कलाकार आलोक राज ने मनु भंडारी लिखित नाटक महाभोज के अंश पर अभिनय करते हुए डॉयलॉग डिलिवरी दी. छोड़ो ये किताबी बातें महेश बाबू, तुम का जानो, कैसे-कैसे जुलम होत हैं गांववालों के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >