भागलपुर : छेड़खानी के विवाद में मारपीट, फायरिंग

भागलपुर : कर्मा पूजा के दौरान छेड़खानी को लेकर शुक्रवार को नाथनगर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में स्थित शंकरपुर बिंदटोली और रत्तीपुर बंडाल के ग्रामीण आमने-सामने हो गये. इस दौरान जमकर मारपीट हुई और 50 राउंड फायरिंग के साथ बमबाजी भी हुई. घटना में बिंदटोली के सुनील कुमार, नीलम देवी और बंडाल के अवधेश […]

भागलपुर : कर्मा पूजा के दौरान छेड़खानी को लेकर शुक्रवार को नाथनगर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में स्थित शंकरपुर बिंदटोली और रत्तीपुर बंडाल के ग्रामीण आमने-सामने हो गये. इस दौरान जमकर मारपीट हुई और 50 राउंड फायरिंग के साथ बमबाजी भी हुई.

घटना में बिंदटोली के सुनील कुमार, नीलम देवी और बंडाल के अवधेश कुमार व बीरबन महतो घायल हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस को एक गोली, एक खोखा के साथ साथ बम का निशान मिले हैं. सूचना के बाद सिटी डीएसपी राजवंश सिंह के साथ नाथनगर, मधुसूदनपुर और जोगसर थाना पुलिस मौके पहुंची और दोनों पक्षों से बात कर मामला शांत करवाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >