टीएमबीयू के वीसी प्रो विभाष चंद्र झा ने कहा, दे दिया है इस्तीफा, राजभवन को करना है निर्णय

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विभाष चंद्र झा ने राजभवन को इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही कुलपति के इस्तीफा पर लगातार प्रकाशित की जा रही प्रभात खबर की खबर पर मुहर लग गयी और विश्वविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों का संशय भी दूर हो गया. शुक्रवार शाम मोबाइल पर हुई […]

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विभाष चंद्र झा ने राजभवन को इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही कुलपति के इस्तीफा पर लगातार प्रकाशित की जा रही प्रभात खबर की खबर पर मुहर लग गयी और विश्वविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों का संशय भी दूर हो गया. शुक्रवार शाम मोबाइल पर हुई बातचीत में कुलपति प्रो झा ने कहा कि छह सितंबर को ही राजभवन को इस्तीफा सौंप दिया है.

उन्होंने इस्तीफा देने का कारण तबीयत ठीक नहीं रहना बताया. प्रो झा ने बताया कि ‘हमने राजभवन को लिख कर इस्तीफा दे दिया है, अब राजभवन को ही इस पर निर्���य लेना है. उन्होंने यह भी बताया कि ‘हमें जो बताना होगा, वह तो राजभवन को ही न बतायेंगे, इसलिए राजभवन ही आगे की बात बता सकता है.’

ज्ञात हो कि टीएमबीयू मुख्यालय से 27 अगस्त से ही कुलपति बाहर हैं. विश्वविद्यालय के अधिकारियों को यह पता था कि वे पांच सितंबर को विश्वविद्यालय आ जायेंगे. लेकिन वे नहीं आये. अचानक आठ सितंबर को उनके इस्तीफा देने की खबर विवि में फैली. लेकिन इस पर न तो विवि से कोई पुष्टि कर रहा था और न ही राजभवन से. नौ सितंबर को राजभवन में आयोजित बैठक में भी कुलपति उपस्थित नहीं हुए, जबकि राजभवन के गेस्टहाउस में चार से नौ सितंबर तक कुलपति की गाड़ी और बॉडीगार्ड उपलब्ध रहे.

जब कुलपति राजभवन नहीं पहुंचे, तो आखिरकार गाड़ी वापस टीएमबीयू लौट आयी. हालांकि कुलपति आवास के गेट पर लगे नेम प्लेट और कुलपति कार्यालय में लगे बोर्ड में अभी तक कुलपति का नाम प्रो विभाष चंद्र झा ही लिखा हुआ है. राजभवन की ओर से अभी तक कुलपति के इस्तीफे की पुष्टि नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >