भागलपुर : यदि आप एसबीआइ के ग्राहक हैं, तो हर तीन साल में आपको केवाइसी भरना होगा. ऐसा न करने पर आपका अकाउंट होल्ड भी किया जा सकता है. वहीं, नन रिस्क अकाउंट पर ग्राहकों को हर पांच साल पर केवाइसी भरना अनिवार्य है. एसबीआइ के मुख्य शाखा के चीफ मैनेजर ने बताया कि यह बैंक का अपना कोई नियम-शर्त नहीं है, बल्कि आरबीआइ की गाइडलाइन है.उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिन ग्राहकों का अकाउंट होल्ड पर है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं. एटीएम यूज करने के दौरान डेबिट कार्ड का पिन नंबर बार-बार गलत भरा होगा या फिर नियत समय पर केवाइसी जमा नहीं किया होगा. यह अकाउंट के साथ फ्राॅड होने से बचाव का एक कारण है.
भरना होगा हर तीन साल पर केवाइसी, नहीं तो होल्ड हो जायेगा अकाउंट

भरना होगा हर तीन साल पर केवाइसी, नहीं तो होल्ड हो जायेगा अकाउंट
Copied link
भागलपुर : यदि आप एसबीआइ के ग्राहक हैं, तो हर तीन साल में आपको केवाइसी भरना होगा. ऐसा न करने पर आपका अकाउंट होल्ड भी किया जा सकता है. वहीं, नन रिस्क अकाउंट पर ग्राहकों को हर पांच साल पर केवाइसी भरना अनिवार्य है. एसबीआइ के मुख्य शाखा के चीफ मैनेजर ने बताया कि यह […]
न तो पैसा निकाल सकते हैं और न ही होगा फंड होगा ट्रांसफर: किसी दिन अचानक खाता संचालन पर रोक लगा, तो एकाउंट में रहते निकाल नहीं सकेंगे. ऑनलाइन ट्रांसफर भी नहीं होगा. हर हाल में बैंक जाना पड़ेगा. संभव है पूरा एक दिन लग जाये खाता चालू करवाने में. इससे बचने के लिए केवाइसी भरना जरूरी है.