ट्रक से बचने में डिवाइडर से टकरायी बाइक, दंपती जख्मी

ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना अंतर्गत बाबा विशु राउत पुल के संपर्क पथ पर परासपुर चौक के समीप रविवार की शाम करीब 6:30 बजे खड़े ट्रक से बचने के प्रयास में एक बाइक सड़क के डिवाइटर से टकरा कर पलट गयी. उसपर सवार सहरसा जिले के काशनगर थाना अंतर्गत शिवपुर गांव निवासी वकील मंडल के […]

ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना अंतर्गत बाबा विशु राउत पुल के संपर्क पथ पर परासपुर चौक के समीप रविवार की शाम करीब 6:30 बजे खड़े ट्रक से बचने के प्रयास में एक बाइक सड़क के डिवाइटर से टकरा कर पलट गयी. उसपर सवार सहरसा जिले के काशनगर थाना अंतर्गत शिवपुर गांव निवासी वकील मंडल के पुत्र अमन कुमार उर्फ हग्गन व उसकी पत्नी कंचन देवी घायल हो गयी.

अमन के सिर में और उसकी पत्नी को दायें हाथ में चोट आयी है. अमन पत्नी को लेकर अपने गांव से पत्नी को लेकर भटगामा जीरोमाइल के रास्ते अपनी ससुराल सधुआ चापर जा रहा था. हादसे के बाद कदवा ओपी के गश्ती दल ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा.
ऑटो को पीछे से तेज रफ्तार कार ने ठोका : उधर खैरपुर के समीप फोरलेन सड़क पर ढोलबज्जा दियारा निवासी धर्मेंद्र कुमार के मकई लदे टेंपो को पीछे से तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी. टेंपो का चालक बाल-बाल बच गया. वहीं कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने दोनों में सुलह करायी.
ट्रक ने टेंपो को मारा धक्का, तीन घायल : नवगछिया . थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बस स्टैंड के आगे ट्रक के धक्के से ऑटो पर सवार कटिहार के फलका के तीन लोग जख्मी हो गये.
घायल सालेपुर निवासी मो रिजवान, मो शमसुल, मो मंजर आलम को लोगों ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. रिजवान की हालत गंभीर देख उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.तीनों फलका से नवगछिया बाजार खरीदारी करने आया था. बाजार करने के बाद वे ऑटो से लौट रहे थे.
मोटरसाइकिल के धक्के से बालक जख्मी
जगदीशपुर : थाना क्षेत्र के पुरैनी बाजार पर रविवार की शाम करीब पांच बजे एक बाईक के धक्के से अलकमर खरादी मोहल्ला निवासी मो शाहीन का सात वर्षीय बेटा जख्मी हो गया. उसे भागलपुर की एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. बाइक पर सवार कटिहार के चंदन केसरी व अमित कुमार बासुकीनाथ से पूजा कर घर लौट रहे थे. पुरैनी बाजार के समीप अचानक बच्चा बाइक की चपेट में आ गया. हादसे के बाद बाद दोनों बाइक सवारों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.
हालांकि मोहल्ले के कुछ लोगों ने उन्हें भीड़ से बचा कर निकाल लिया और पुलिस के संरक्षण में दे दिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने काफी देर तक पुलिस वाहन को घेरे रखा. बाद में डीएसपी लाॅ एंड ऑर्डर नेशार अहमद शाह पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझा कर शांत कराया और दोनों बाइक सवारों को थाना ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >