नार्मल बोतल में जांच के लिए भेजा पानी

फिर से पत्र लिख कर पीएचइडी टीम से पानी जांच का नमूना लेने के लिए निगम कहेगा पहले सप्ताह व तीसरे सप्ताह में होगी पानी की जांच भागलपुर : नगर निगम द्वारा वाटर वर्क्स के पानी के सैंपल की जांच के लिए साधारण बोतल में पानी पीएचइडी विभाग को सोमवार को भेजा गया. जबकि पानी […]

फिर से पत्र लिख कर पीएचइडी टीम से पानी जांच का नमूना लेने के लिए निगम कहेगा

पहले सप्ताह व तीसरे सप्ताह में होगी पानी की जांच
भागलपुर : नगर निगम द्वारा वाटर वर्क्स के पानी के सैंपल की जांच के लिए साधारण बोतल में पानी पीएचइडी विभाग को सोमवार को भेजा गया. जबकि पानी का सैंपल के लिए एक अलग बोतल ही आता है.
खुद पीचइडी विभाग की पानी सैंपल जांच के लिए टीम आती है. निगम के जलकल अधीक्षक हरेराम चौधरी ने कहा कि साधारण बोतल में पानी को जांच के लिए पीएचइडी विभाग के प्रयोगशाला में भेज दिया गया था. उन्होंने कहा कि निगम विभाग को एक पत्र देगा. खुद विभाग की टीम पानी जांच के लिए लेने वाले बोतल में पानी का सैंपल लेगा. अब महीने के पहले और तीसरे सप्ताह में पानी की जांच होगी. इस बारे में जरूरी पहल की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >