घर बना रहे युवक से मांगी पांच लाख की रंगदारी, नहीं देने पर गोली मार कर हत्या

भागलपुर : रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने रविवार की रात को एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. संतनगर में घर बनाने के नाम पर अपराधी पांच लाख की रंगदारी मांग रहे थे. पिछले दो दिन से मांग की जा रही थी. रविवार की रात घर से मामला सुलह करने के नाम […]

भागलपुर : रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने रविवार की रात को एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. संतनगर में घर बनाने के नाम पर अपराधी पांच लाख की रंगदारी मांग रहे थे. पिछले दो दिन से मांग की जा रही थी. रविवार की रात घर से मामला सुलह करने के नाम पर युवक को बुलाया और गोली मार कर हत्या कर दी.

घटना को अपराधियों के तिलकामांझी सरकारी बस स्टैंड के पास अंजाम दिया. मृतक गौतम यादव पूर्णिया में पीएचइडी विभाग में चतुथवर्गीय कर्मी था. मायागंज अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई मनोज कुमार यादव ने सिटी डीएसपी राजवंश सिंह को बताया कि संतनगर की जमीन पर घर बना रहे हैं.
बरारी का मुकुंद यादव रंगदारी की मांग कर रहा था. जब जमीन ली तब, 50 हजार की रंगदारी मांगी. इसके बाद घर बनाने लगे, तो पांच लाख की रंगदारी की मांग की जाने लगी. पिछले दो दिनों से उनका भाई गुमसुम रहता था. वह तनाव में था. मनोज ने बताया कि रविवार की शाम भी उसकी अपने भाई से बात हुई.
रात में साढ़े नौ बजे भी बातचीत हुई. पूछा तो बताया कि विकास आया है, बोल रहा है कि बात फाइनल हो गयी है. चलो पांच हजार देना है. भाई विकास के साथ ही निकला. इसके बाद उसके हत्या की खबर मिली. गौतम की अनुकंपा पर नियुक्ति हुई थी. हालांकि पुलिस ने बताया कि इस अपराधी का नाम पहली बार आया है. जांच की जा रही है.
तिलकामांझी सरकारी बस स्टैंड के पास देर रात युवक को मारी गोली
संतनगर में बना रहा था घर, अपराधी मांग रहे थे रंगदारी
बात को सुलझाने के नाम पर बुलाया था बस स्टैंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >