शहर कचरे के ढेर पर, पार्षद कर रहे योजना शाखा के िखलाफ आंदोलन

भागलपुर : पांच माह का वेतन व पेंशन नहीं मिलने तथा भविष्य निधि की राशि को लेकर गुरुवार को निगम के स्थायी सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दिया. उन्होंने सफाई का काम बंद कर दिया और निगम आकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की. नगर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बाेंगा हरि व सचिव रघुवीर […]

भागलपुर : पांच माह का वेतन व पेंशन नहीं मिलने तथा भविष्य निधि की राशि को लेकर गुरुवार को निगम के स्थायी सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दिया. उन्होंने सफाई का काम बंद कर दिया और निगम आकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की. नगर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बाेंगा हरि व सचिव रघुवीर हरि ने कहा कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं होगा वो लोग हड़ताल पर रहेंगे. दूसरी ओर अस्थायी सफाई कर्मियों ने काम किया. उन लोगों ने कुछ वार्डों में सफाई की.

इस संबंध में उप नगर आयुक्त सतेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि हड़ताल का असर नहीं है. अधिकांश सफाई कर्मी काम पर लगे थे.वाटर वर्क्स का निरीक्षण किया : उप नगर आयुक्त प्रफुल्ल चंद्र यादव ने गुरुवार को वाटर वर्क्स का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि वाटर वर्क्स में सभी व्यवस्था ठीक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >