देर रात आंधी-पानी, बिजली गुल

भागलपुर : गुरुवार देर रात करीब 10 बजे आयी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश ने लोगों को दिनभर की गर्मी राहत बख्शी. वहीं, दूसरी ओर आंधी की वजह से शहर के कई ठिकानों पर एक साथ करीब तीन दर्जन फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. इसके चलते पूरी रात शहर ब्लैक आउट रहा. कहीं […]

भागलपुर : गुरुवार देर रात करीब 10 बजे आयी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश ने लोगों को दिनभर की गर्मी राहत बख्शी. वहीं, दूसरी ओर आंधी की वजह से शहर के कई ठिकानों पर एक साथ करीब तीन दर्जन फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. इसके चलते पूरी रात शहर ब्लैक आउट रहा.

कहीं खंभे उखड़े तो पेड़ की टहनी लाइनों पर जा गिरे. डीएम कोठी के पास बीच सड़क पर एक बड़े पेड़ की टहनी गिर गयी और यहां कुछ देर के लिए आवाजाही बाधित रही. वहीं, एनटीपीसी से सबौर ग्रिड को जाने वाली ट्रांसमिशन लाइन (एक लाख 32 हजार वोल्ट) तक ट्रिप कर गया. इस दौरान ज्यादातर फीडरों की लाइन में तकनीकी खराबी के चलते चालू नहीं हो सका और पूरे क्षेत्र में तकरीबन रातभर अंधेरा कायम रहा.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 37.8 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने 31 मई से 5 जून तक पूर्वी बिहार में बारिश व आंधी तूफान की संभावना व्यक्त की थी. 30 मई की रात जिले के नवगछिया व कहलगांव अनुमंडल में आंधी बारिश हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >