मिलेगी गर्मी से राहत चली पूर्वी हवा

भागलपुर/सबौर : पूर्वी हवा चलने लगी है. इसके साथ-साथ आसमान में बादल छाये रहने से गर्मी से राहत मिलने लगी है. मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आसमान में बादल छाये रहेंगे और कभी-कभार फुहारें भी पड़ सकती है. संभावना जतायी गयी है कि 28 से 30 मई तक तेज हवा के साथ बारिश […]

भागलपुर/सबौर : पूर्वी हवा चलने लगी है. इसके साथ-साथ आसमान में बादल छाये रहने से गर्मी से राहत मिलने लगी है. मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आसमान में बादल छाये रहेंगे और कभी-कभार फुहारें भी पड़ सकती है.

संभावना जतायी गयी है कि 28 से 30 मई तक तेज हवा के साथ बारिश होगी. पांच से 10 एमएम तक बारिश होने का अनुमान है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गिरावट हुई. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

तापमान में और गिरावट होने की संभावना है. अगले पांच दिनों तक आकाश में बादल छाये रहने और हल्की-फुल्की वर्षा के कारण गर्मी से राहत मिल सकती है. दक्षिणी-पूर्वी हवा 3.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >