भागलपुर : कहलगांव और लैलख के बीच रेल दोहरीकरण को लेकर 29 अप्रैल से 6 मई तक एनआइ वर्क के लिए रूट बाधित रहेगा. एनआइ वर्क के लिए 9 ट्रेन को रद्द किया गया है. जबकि दो ट्रेन को डायवर्ट और एक ट्रेन को रिशेड्यूल किया गया है.
इस वजह से लैलख, कहलगांव, पीरपैंती, साहिबगंज जाने वाले यात्रियों का परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. स्टेशन मास्टर समर सिंह ने बताया एनआइ वर्क को ले ट्रेनों काे रद्द किया गया है.
दो पैसेंजर ट्रेनों को किया डायवर्ट: 53403 अप रामपुर हाट गया पैसेंजर वाया दुमका, भागलपुर व गया होकर 29 अप्रैल से 13 मई तक चलेगी. 53408 डाउन जमालपुर रामपुरहाट पैसेंजर वाया भागलपुर, दुमका होकर 29 अप्रैल से 13 मई तक चलेगी.
समय व स्थान परिवर्तन :14003 अप मालदा आनंद विहार एक्सप्रेस को 4 मई, 7 मई और 11 मई को मालदा टाउन से 9.05 बजे की बजाय 12 बजे रात में खुलेगी. साहिबगंज दानापुर और दानापुर साहिबगंज एक्सप्रेस 29 अप्रैल से 13 मई तक सुलतानगंज तक ही चलेगी.
हावड़ा तक दोहरीकरण 15 मई तक : भागलपुर से हावड़ा तक पटरियों के दोहरीकरण का कार्य 15 मई तक पूरा हो जायेगा.
