सबौर : 5o लुढ़का पारा, आज भी बारिश के आसार

सबौर : मंगलवार को हुई बारिश के बाद भागलपुर व आसपास के अधिकतम पारे मेें पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है. जबकि न्यूनतम पारा 1.6 डिग्री गिरकर 12.8 पर जा पहुंचा. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम बदलाव का दौर जारी रहेगा और आज भी बारिश होने के आसार हैं. आसमान में […]

सबौर : मंगलवार को हुई बारिश के बाद भागलपुर व आसपास के अधिकतम पारे मेें पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है. जबकि न्यूनतम पारा 1.6 डिग्री गिरकर 12.8 पर जा पहुंचा. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम बदलाव का दौर जारी रहेगा और आज भी बारिश होने के आसार हैं. आसमान में बादल छाये रहेंगे और 4.5 किमी की रफ्तार से दक्षिणी-पश्चिमी हवा चलेगी.
बािरश के बाद कई इलाके में बिजली गुल उपभोक्ता परेशान
भागलपुर. सुबह में बुधवार को बारिश के कारण बिजली गुल हो गयी. इसके कई घंटे के बाद स्थिति सुधरी. इस दौरान वारसलीगंज और हबीबपुर में 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया. तार की मरम्मत को लेकर जुटी टीम को तीन से चार घंटे लग गये. बिजली कट से उपभोक्ता परेशान रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >