बरारी स्थित महिला आइटीआइ के पीछे बनेगा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क

भागलपुर को सौगात. आज होगा शिलान्यास, जिले को होगा फायदा भागलपुर : बरारी स्थित महिला आइटीआइ के पीछे सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क खुलेगा. इसका शिलान्यास शनिवार को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद करेंगे. इस पार्क के खुल जाने के बाद देश की विभिन्न आइटी कंपनियां यहां निवेश करेगी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट […]

भागलपुर को सौगात. आज होगा शिलान्यास, जिले को होगा फायदा

भागलपुर : बरारी स्थित महिला आइटीआइ के पीछे सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क खुलेगा. इसका शिलान्यास शनिवार को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद करेंगे. इस पार्क के खुल जाने के बाद देश की विभिन्न आइटी कंपनियां यहां निवेश करेगी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट व मेंटेनेंस का काम करेगी.
वर्ष 2017 में पार्क स्थापना की शुरू हुई थी प्रक्रिया : भागलपुर में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क स्थापित करने की प्रक्रिया वर्ष 2017 में शुरू हुई थी. भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने 21.3.2017 को राज्य सरकार को भागलपुर में दो एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था.
इसके बाद बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग ने श्रम संसाधन विभाग से आइटीआइ, भागलपुर में दो एकड़ जमीन जमीन हस्तांतरण करने कहा. 30 वर्ष के लीज पर जमीन देने की प्रक्रिया 26.9.2017 को पूरी की जा चुकी है. इसी दो एकड़ जमीन में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क खुलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >