ग्राहक सेवा केंद्र में मारपीट, मामला दर्ज

गोराडीह : थाना क्षेत्र के जयखुट नदियामा ग्राहक सेवा केंद्र में राशि निकासी को लेकर मारपीट हो गयी. जिसके बाद संचालक राजेश कुमार ने सन्हौला प्रखंड के माधोपुर गांव की मीना और उसके पति सहित 15 अज्ञात पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. संचालक ने बताया कि महिला ने केंद्र से 10 हजार रुपये […]

गोराडीह : थाना क्षेत्र के जयखुट नदियामा ग्राहक सेवा केंद्र में राशि निकासी को लेकर मारपीट हो गयी. जिसके बाद संचालक राजेश कुमार ने सन्हौला प्रखंड के माधोपुर गांव की मीना और उसके पति सहित 15 अज्ञात पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. संचालक ने बताया कि महिला ने केंद्र से 10 हजार रुपये निकाले. बाद में वह पति और अन्य लोगों के साथ आयी और आठ हजार रुपये ही देने का आरोप लगाने लगी. इसके बाद उसके साथ आये लोग मारपीट करने लगे. इस दौरान एक लाख रुपये भी छीन लिये. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >