नवगछिया : ताइक्वांडो के छह खिलाड़ियों ने हासिल किया ब्लैक बेल्ट
नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से बुधवार को छह खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट का प्रमाण पत्र दिया गया. ताइक्वांडो संघ के जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि शिवम कुमार, मो आसित नौशाद, अमित कुमार, विकास चौरसिया, प्रिंस कुमार राज, आशु खान को ब्लैक बेल्ट मिला. इन खिलाड़ियों ने पिछले साल ब्लैक […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से बुधवार को छह खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट का प्रमाण पत्र दिया गया. ताइक्वांडो संघ के जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि शिवम कुमार, मो आसित नौशाद, अमित कुमार, विकास चौरसिया, प्रिंस कुमार राज, आशु खान को ब्लैक बेल्ट मिला.
इन खिलाड़ियों ने पिछले साल ब्लैक बेल्ट टेस्ट में भाग लिया था. ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट का प्रमाण पत्र हेडक्वाटर वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन कोरिया से जारी किया गया है. इस अवसर पर ताइक्वांडो संघ के कोच जेम्स, मुकेश कुमार सुमन, मो नाजिम, दानिश खान, अवधेश कुमार आदि मौजूद थे.
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करने जाएगी नवगछिया टीम : नवगछिया . राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन एक फरवरी से हाजीपुर में बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 25 वीं बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप पुरूष एवं महिला का आयोजन एक से तीन फरवरी तक कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर वैशाली में किया जायेगा. चैंपियनशिप में राज्य संघ से मान्यता प्राप्त सभी जिलों, अकादमी, संस्थानों की पुरूष व महिला टीमें भाग लेंगे.
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि राज्य चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार के देखरेख में तैयारी की जा रही है. तीन दिवसीय इस राज्य चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर बिहार बॉल बैडमिंटन टीम पुरुष व महिला का चयन किया जायेगा जो 20 से 24 फरवरी तक बैंगलुरू कर्नाटक में आयोजित होने वाली 64वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप पुरूष व महिला में भाग लेंगे.