होटल मालिक की मिलीभगत से चल रहा था सेक्स रैकेट, पकड़े गये सभी महिला-पुरुषों को भेजा गया जेल

नवगछिया : नवगछिया के सत्यम होटल में आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किये गये छह जोड़े महिला पुरुषों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने अगले आदेश तक होटल में ताला जड़ दिया है. पुलिस ने पकड़े गये 12 महिला पुरुषों के अलावा होटल के मालिक तुलसीपुर निवासी शातिर अपराधी राकेश राय और होटल […]

नवगछिया : नवगछिया के सत्यम होटल में आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किये गये छह जोड़े महिला पुरुषों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने अगले आदेश तक होटल में ताला जड़ दिया है.
पुलिस ने पकड़े गये 12 महिला पुरुषों के अलावा होटल के मालिक तुलसीपुर निवासी शातिर अपराधी राकेश राय और होटल के संचालक को भी आरोपित बनाया है. पुलिस मान रही है कि राकेश राय और होटल के संचालक की मिलीभगत से अनैतिक देह व्यपार चलाया जा रहा था.
पकड़े गये मंदरौनी निवासी हनुमान कुमार, जेनरल कुमार शर्मा, बरारी भागलपुर निवासी अजय कुमार, नयाटोला नवगछिया निवासी रवि कुमार, यूपी देवरिया के राजेश मिश्रा, मथुरापुर नारायणपुर निवासी रविंद्र कुमार के अलावा सभी महिलाओं और लड़कियों को जेल भेज दिया गया. सभी महिलाएं नवगछिया के बिहपुर प्रखंड, ढोलबज्जा थानाक्षेत्र, बरारी भागलपुर थानाक्षेत्र, सहरसा जिला, कटिहार जिला, नारायणपुर प्रखंड की हैं.
पुलिस पूछ ताछ में किसी भी महिला पुरुष ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया है. होटल के सभी कमरों और होटल संचालक के ड्रावर से मिले कंडोम एक ही ब्रांड के हैं. जिससे स्पष्ट होता है कि होटल में जो भी हो रहा था उससे होटल संचालक अवगत था और पूरे धंधे में उसकी संलिप्तता है.
होटल संचालक पुलिस छापेमारी के क्रम में ही भाग गया था. पुलिस होटल संचालक की गिरफ्तारी के लिये भी छापेमारी कर रही है. बात यह भी सामने आयी है कि होटल सत्यम में लंबे अर्से से इस तरह का धंधा फल फूल रहा था.
प्रमोद राय की हत्या मामले में जेल में है राकेश राय
पुलिस मान रही है कि राकेश राय भले ही जेल में बंद हो लेकिन उसकी मिलीभगत से ही देह वयापार का धंधा फल फूल रहा था. राकेश राय वर्ष 2016 में हुए अधिवक्ता प्रमोद राय के चर्चित हत्याकांड के मामले में राकेश राय का नाम मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड के रूप में सामने आया था. वह अभी इसी मामले में जेल में बंद है.
कहते हैं थानाध्यक्ष
नवगछिया के थाननाध्यक्ष इंस्पेक्टर लालबहादुर ने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर मामले की छानबीन की जा रही है. इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इस धंधे को किन लोगों का संरक्षण प्राप्त था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >