भागलपुर : फरक्का पुल बंद होने के बाद बांका के बौंसी से कटिहार के कुरसेला तक सड़कों पर ट्रकों का दबाव अधिक बढ़ गया है. पहले हर दिन 24 हजार ट्रक आते थे, पर अब 52 हजार से अधिक आ रहे. इसके कारण 36 घंटों से 50 हजार से अधिक ट्रकें खड़ी हैं.
ट्रक चालकों ने बताया कि झारखंड से बांका सीमा में पहुंचने के बाद गाड़ी रेंगने लगती हैं. नो इंट्री टूटने व पुनः नो इंट्री लगने तक बमुश्किल पांच से 10 किलोमीटर तक ही आगे बढ़ सकते हैं. नो इंट्री प्वाइंट पर खड़े ट्रक चालकों ने बताया कि बांका सीमा में प्रवेश करने के बाद जगदीशपुर सीमा तक पहुंचने में चार से पांच दिन लग गये. ट्रकचालक किसी तरह से जगदीशपुर सीमा में प्रवेश कर भागलपुर शहर व विक्रमशिला पुल पार करना चाहते हैं.
4 दिनों में चले 60 किमी
बांका के बौंसी से कटिहार के कुरसेला तक लगी है वाहनों की लंबी कतार
चार दिनों में मात्र 60 किलोमीटर का सफर तय कर पा रहे ड्राइवर
पहले हर दिन आते थे 24 हजार ट्रक, अब आ रहे 52 हजार से अधिक
