नवगछिया जेल में कैदी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार

नवगछिया : छेड़खानी के मामले में नवगछिया उपकारा में बंद एक कैदी साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित बंदी परबता के राघोपुर का निवासी है. उसके पिता ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन देकर कहा है कि जेल में मेरे बेटे के साथ उसी वार्ड के बंदी […]

नवगछिया : छेड़खानी के मामले में नवगछिया उपकारा में बंद एक कैदी साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित बंदी परबता के राघोपुर का निवासी है. उसके पिता ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन देकर कहा है कि जेल में मेरे बेटे के साथ उसी वार्ड के बंदी कुंदन मिश्रा दुराचार कर रहा है. दूसरी ओर जेल प्रशासन मामले को दबाने में लगा हुआ है. शुक्रवार को मेरे गांव के मंगल मंडल उपकारा में बंद अपने संबंधी से मिलने गया था. तभी मेरे बेटे ने उसे अपनी आपबीती सुनायी थी. घर आकर मंगल ने ही हमें बताया कि आपके बेटे की स्थिति काफी खराब है. जेल में उसके साथ दुराचार हो रहा है.

शनिवार को जब मैं और मेरी पत्नी उससे मिलने गये तो हमें देखते ही वह रोने लगा. फिर उसने सारी बाते बतायी. उसने बताया कि पिछले पांच दिनों से उसके साथ कुंदन मिश्रा यौनाचार कर रहा है. कुंदन ने उसे धमकी दी है कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा. उसकी हालत देख हम भी रोने लगे. मेरे बेटे की हालत काफी खराब हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >