आज भागलपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

भागलपुर : आरएसएस प्रमुख माेहन भागवत रविवार की शाम भागलपुर पहुंचेंगे. उनके भागलपुर आगमन को लेकर संघ द्वारा खलीफाबाग चौक स्थित आनंदराम ढांढ़नियां सरस्वती विद्या मंदिर में तैयारी की जा रही है. वहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से भी तैयारी पूरी की जा चुकी है. यहां आयोजन में शिरकत करने के बाद […]

भागलपुर : आरएसएस प्रमुख माेहन भागवत रविवार की शाम भागलपुर पहुंचेंगे. उनके भागलपुर आगमन को लेकर संघ द्वारा खलीफाबाग चौक स्थित आनंदराम ढांढ़नियां सरस्वती विद्या मंदिर में तैयारी की जा रही है.
वहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से भी तैयारी पूरी की जा चुकी है. यहां आयोजन में शिरकत करने के बाद संघ प्रमुख 20 नवंबर को भागलपुर से प्रस्थान करेंगे. सोमवार 19 नवंबर को संघ प्रमुख सरस्वती विद्या मंदिर में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे. दोपहर 2.50 बजे से यह वर्ग शुरू होगा और डेढ़ से दो घंटे का होगा.
चर्चा यह भी है कि संघ के लगभग 50 से 60 क्षेत्रीय प्रचारक भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. वे संघ के लगने वाली शाखाओं के बारे में भी जानकारी लेंगे. संघ प्रमुख 19 नवंबर को भी बैठक करेंगे. मोहन भागवत के रहने से खाने तक के सभी इंतजाम खुद संघ के लोग करेंगे. भागलपुर आगमन पर वो स्कूल परिसर में ही ठहरेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >