प्रेमिका की जुदाई बर्दाश्त नहीं कर सका शादीशुदा युवक, की खुदकुशी

भागलपुर : बरारी थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी में एक लॉज के कमरे में शादीशुदा युवक का पांच दिन पुराना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लॉज के कमरे को बाहर से बंद पाकर इसकी जानकारी पहले परिजनों को दी. वहीं, शाम के वक्त पहुंचे परिजनों के […]

भागलपुर : बरारी थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी में एक लॉज के कमरे में शादीशुदा युवक का पांच दिन पुराना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लॉज के कमरे को बाहर से बंद पाकर इसकी जानकारी पहले परिजनों को दी. वहीं, शाम के वक्त पहुंचे परिजनों के सामने ही कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जहां कमरे में छत पर लगे पंखे से हुक से गमछे के फंदे से लटकता युवक मिला. शव को देखकर पुलिस ने चार से पांच दिन पूर्व मौत होने की आशंका जतायी.

कटलबाड़ी मोहल्ले के मोती कोचान लेन स्थित इंद्रदेव यादव के लॉज के पहले तल स्थित लॉज का कमरा भीतर से बंद मिला. वहीं, कमरे के भीतर से शव के सड़ांध आने के बाद लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त कमरे में रहने वाले शादीशुदा युवक की पहचान लखीसराय जिले के बढ़हिया थाना स्थित कुटाहा निवासी होमगार्ड जवान राजनीति सिंह के बड़े बेटे अमित कुमार के रूप में की. इसके बाद इस बात की जानकारी पहले उसी लॉज में रहने वाले युवक के भांजे रौशन कुमार समेत युवक के परिजनों को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार शाम पहुंचे युवक के छोटे भाई नवनीत कुमार और चचेरे भाई भरत लाल सिंह के उपस्थिति में दरवाजे को तोड़ा, जहां कमरे में क्षत-विक्षत हालत में कमरे से फंदे से लटकता शव मिला. इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर मायागंज अस्पताल चली गयी. कमरे में मिले सुसाइड नोट में अमित ने आत्महत्या का कारण अपने पिता को बताया.

सुसाइड नोट के अनुसार, अमित किसी और लड़की को पसंद करता था, लेकिन उसके पिता ने जबरन उसकी शादी अपने मन मुताबिक करा दी. इससे उसे एक चार साल की बेटी और एक दो साल का बेटा भी था, जो लखीसराय स्थित उसके पैतृक घर में रहते थे. वहीं, युवक ने भागलपुर में ही अपनी प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली और दूसरी पत्नी को लेकर किराये के मकान में रहने लगा. इस बात का पता चलने पर पिता और परिवार के लोगों ने दूसरी पत्नी के परिजनों पर दबाव बनाया. इससे नाराज होकर दूसरी पत्नी अपने घर चली गयी. दूसरी पत्नी (प्रेमिका) की जुदाई बर्दाश्त नहीं कर सकने पर अमित ने खुदकुशी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार अमित भागलपुर में रहकर ट्रक ट्रांसपोर्ट का काम करता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >