प्रोन्नति के लिए आठ विषय के शिक्षक चयनित

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन शिक्षकों की प्रोन्नति की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया है. गत तीन दिनों में कुलपति आवास पर चयन समिति की आठ बैठकें आयोजित की गयी, इसमें आठ विषयों के शिक्षकों को प्रोन्नति के लिए चयनित किया गया. जिन शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए चयन समिति […]

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन शिक्षकों की प्रोन्नति की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया है. गत तीन दिनों में कुलपति आवास पर चयन समिति की आठ बैठकें आयोजित की गयी, इसमें आठ विषयों के शिक्षकों को प्रोन्नति के लिए चयनित किया गया.

जिन शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए चयन समिति ने सहमति दे दी, उनके नामों की सूची अब सिंडिकेट की बैठक में प्रस्तुत की जायेगी. सिंडिकेट की बैठक में सूची पर अनुमोदन हो जाने के बाद संबंधित शिक्षक अलग-अलग पदों पर प्रोन्नत हो जायेंगे.

शिक्षकों को मेरिट प्रमोशन व कैश प्रोग्राम स्कीम के तहत प्रोन्नति दी गयी है. विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि चयन समिति की बैठक में दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, हिंदी, संगीत, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान व जंतु विज्ञान के शिक्षकों को प्रोन्नति दी गयी है. शेष विषयों के शिक्षकों को प्रोन्नति देने के लिए चयन समिति की बैठक जुलाई में होने की प्रबल संभावना है. सूत्र ने बताया कि अभी शिक्षकों के नामों का खुलासा नहीं किया जा सकता है. लिहाजा शिक्षकों को भी इसकी जानकारी सिंडिकेट की बैठक होने के बाद दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >