भागलपुर: नगर निगम के वार्ड चार में जल संकट तो नहीं है, लेकिन कुछ मोहल्ले में कूड़ादान नहीं रहने से घरों का कूड़ा सड़कों पर गिरा रहता है. वार्ड पार्षद के निर्देश पर सफाई कर्मी प्रतिदिन कूड़े का उठाव करते हैं, लेकिन कूड़ादान कुछ मोहल्ले में नहीं रहने से परेशानी होती है.
वार्ड चार का कौआ कोली मोहल्ले में सालों से नाला का निर्माण नहीं हुआ था. हर साल बारिश का पानी लोगों के घरों में जाता था.
अन्य दिनों में सड़क पर नाला का पानी बहता था, लेकिन अब वार्ड में नाला का निर्माण हो रहा है. मोहल्ले के लोगों को आस है कि इस बार नाला निर्माण होने से घरों में बारिश का पानी नहीं जायेगा. वार्ड में राशन कार्ड का वितरण नहीं हो पाया है. वार्ड के लोग राशन कार्ड के लिए परेशान है. वार्ड के मिसरी टोला व बाबू टोला लेन व कौआ कोली में कूड़ादान की परेशानी है.
