आज टाउन हॉल में गूंजेंगी पूर्णिमा की सुरलहरियां होगा गुरुओं का सम्मान

भागलपुर : टाउन हॉल में सोमवार को गुरुओं के सम्मान में समारोह का आयोजन होगा. प्रभात खबर की ओर से आयोजित होनेवाले इस समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करनेवाले शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा. टाउन हॉल में यह आयोजन शाम पांच बजे से शुरू हो जायेगा. सम्मान समारोह में सिने जगत […]

भागलपुर : टाउन हॉल में सोमवार को गुरुओं के सम्मान में समारोह का आयोजन होगा. प्रभात खबर की ओर से आयोजित होनेवाले इस समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करनेवाले शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा.
टाउन हॉल में यह आयोजन शाम पांच बजे से शुरू हो जायेगा. सम्मान समारोह में सिने जगत की मशहूर फनकार पूर्णिमा श्रेष्ठ की सुरलहरियां गूंजेंगी. पूर्णिमा व उनके ग्रुप के द्वारा सजनेवाली सुरों की महफिल लोगों का मनोरंजन करेगी.
गीत-संगीत के कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति होगी. समारोह में प्रवेश के लिए प्रभात खबर ने पास की व्यवस्था कर रखी है, जो आदमपुर स्थित प्रभात खबर कार्यालय में प्राप्त किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >