भागलपुर : छह करोड़ से स्मार्ट बनेगा सदर अस्पताल

आधुनिक आइसीयू नयी मशीन से होगा लेश जिला प्रतिरक्षण कार्यालय का होगा कायाकल्प भागलपुर : स्मार्ट सिटी फंड से सदर अस्पताल का दिन बदलने वाला है. अस्पताल आने वाले दिनों में न केवल आधुनिक चिकित्सा मशीन से लैस होगा, बल्कि भवन भी चकाचक होगा. इस कार्य को लेकर पिछले दिनों स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के […]

आधुनिक आइसीयू नयी मशीन से होगा लेश
जिला प्रतिरक्षण कार्यालय का होगा कायाकल्प
भागलपुर : स्मार्ट सिटी फंड से सदर अस्पताल का दिन बदलने वाला है. अस्पताल आने वाले दिनों में न केवल आधुनिक चिकित्सा मशीन से लैस होगा, बल्कि भवन भी चकाचक होगा. इस कार्य को लेकर पिछले दिनों स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ दो राउंड के बैठक हो चुकी है. फंड के रूप में छह करोड़ का आवंटन हो चुका है.
अब उम्मीद की जा रही है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस सदर अस्पताल मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने में सफल होगा.
लगेगी आधुनिक मशीन, सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था: सदर अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर हाइटेक बनेगा. मरीजों का ऑपरेशन आधुनिक मशीन से किया जायेगा. एक साथ कई मशीन की खरीद होगी. मरीज जो ऑपरेशन कराने के लिए इंतजार करते थे, उससे मुक्ति मिल जायेगी.
बीपी, मधुमेह जांच मशीन के साथ-साथ ऑपरेशन में प्रयोग होने वाली मशीनों की खरीद होगी. आधुनिक ऑपरेशन थियेटर में मरीजों का ऑपरेशन भी ज्यादा होगा. जिला प्रतिरक्षण भवन को भी आधुनिक बनाया जायेगा.
यहां सारी व्यवस्था को बहला किया जायेगा. ऐसे भवन जो जर्जर हो चुके है उसको हटा कर नया बनाया जायेगा. पूरे परिसर में बिजली वायरिंग होगा, जिससे मशीन को चलाने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो.
सदर अस्पताल में चहारदीवारी का निर्माण किया जायेगा. कई जगहों से चहारदीवार टूटने से आवारा पशु यहां विचरण करने लगते है, इससे मरीजों को मुक्ति मिल जायेगी. नया आइसीयू का भी निर्माण कराया जायेगा, जिसमें मरीजों के लिए वेंटिलेटर की व्यवस्था होगी. सदर अस्पताल का जो ऐतिहासिक पहलू है उसे और सुंदर बनाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >