देर रात रंगरा में डीलर की गोली मारकर हत्या, जलकर विवाद में दिया गया वारदात को अंजाम

नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मुरली गांव में जलकर विवाद को लेकर पूरब टोला निवासी डीलर तारणी प्रसाद सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. साठ वर्षीय तारणी सिंह को अपराधियों ने सीने के दायीं ओर गोली मारी. उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. रंगरा सहायक थाने के थानाध्यक्ष अनि […]

नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मुरली गांव में जलकर विवाद को लेकर पूरब टोला निवासी डीलर तारणी प्रसाद सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. साठ वर्षीय तारणी सिंह को अपराधियों ने सीने के दायीं ओर गोली मारी. उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. रंगरा सहायक थाने के थानाध्यक्ष अनि जवाहर प्रसाद सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. घटना शुक्रवार देर रात की है.
पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पिछले दिनों हुए जलकर विवाद के बाद हुई गोलीबारी के एक मामले में डीलर फरार चल रहे थे. पुलिस की गिरफ्तारी के भय से वे अपने घर में भी नहीं सोते थे. देर रात वह अपने घर में खाना खाने के बाद कहीं और सोने जा रहे थे. इसी दौरान पूर्व मुखिया सुबोध साह के घर के पास बांसबिट्टा में पहले से ही घात लगाये बैठे अपराधियों ने डीलर को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते, डीलर की मौत हो चुकी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.
तीन महीने पहले विवाद के बाद हुई थी गोली-बारी
परिजनों के अनुसार डीलर का गांव के ही देवेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ देवना के साथ जलकर विवाद चल रहा था. तीन माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी. उसी मामले में दोनों पक्षों से थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें डीलर तारणी प्रसाद वांछित भी चल रहे थे. इस मामले में डीलर के पुत्र पवन सिंह, छोटू कुमार, पप्पू कुमार सिंह और डीलर की पत्नी जिच्छो देवी को नामजद भी किया गया था.
जिच्छो देवी का नाम पुलिस अनुसंधान में निकाल दिया था. हाल ही में इसी मामले में एक आरोपी पप्पू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था. जबकि दूसरे पक्ष से कुछ लोग फरार चल रहे हैं. परिजनों का कहना है कि नियमत: जलकर डीलर की ही खतियानी जमीन पर है. कुछ वर्ष पहले पर मुरली गांव स्थित उक्त जलकर पर देवना सिंह का कब्जा था. लेकिन इस वर्ष नियमत: जलकर डीलर के ही कब्जे में था. डीलर के परिजनों का कहना है कि देवन सिंह और उसके परिजनों ने मिलकर हत्या की है.
मामले में एसपी निधि रानी ने कहा कि पूर्व की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है. दोनों पक्षों के बीच पिछले दिनों भी विवाद हुआ था, जिस मामले में डीलर फरार भी चल रहे थे. पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए देर रात सघन छापेमारी की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >