ओपीडी में जल्द दिखाने को दलाल ने मांगे 50 रुपये

भागलपुर : मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के दम पर मुफ्त इलाज देने का प्रयास पूरे देश में चल रहा है. वहीं मायागंज अस्पताल आसानी से मरीज को इलाज कराना है, तो इसका रेट तय है. इसका खुलासा रविवार को हुआ. जब मरीज एक बार फिर यहां पहुंचा, लेकिन आज उसे ओपीडी सेवा बंद मिली. […]

भागलपुर : मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के दम पर मुफ्त इलाज देने का प्रयास पूरे देश में चल रहा है. वहीं मायागंज अस्पताल आसानी से मरीज को इलाज कराना है, तो इसका रेट तय है. इसका खुलासा रविवार को हुआ. जब मरीज एक बार फिर यहां पहुंचा, लेकिन आज उसे ओपीडी सेवा बंद मिली. मरीज अपने साथ शहर के एक नामी चिकित्सक का पत्र लेकर आया था.
इसके बाद भी उससे 50 रुपया बतौर नजराना मांगा गया. अमरपुर औराय गांव के धारो पासवान ने बताया कि शहर के एक नामी चिकित्सक के क्लिनिक में काम करते हैं. चिकित्सक ने शनिवार को हमें पत्र लिख ओपीडी भेजा. यहां जब हम पहुंचे, तो भीड़ काफी थी. किसी तरह पंजीयन कराने के बाद हम ओपीडी में बैठे चिकित्सक के पास पहुंचे.
चिकित्सक के कमरे के बाहर कतार लगी थी. हम कान दर्द से परेशान थे. इस बीच हम चिकित्सक से मिलने का किसी तरह से प्रयास करने लगे. तभी हमारे पास ओपीडी में कार्यरत एक कर्मचारी आया. इसने कहा कि अगर चिकित्सक को दिखाना है, तो 50 रुपये हमें देना होगा. हमने कर्मचारी से कहा कि हमें चिकित्सक ने भेजा है सिर्फ जल्द मिला दो हमारा इलाज हो जायेगा. इसके बाद भी हमें चिकित्सक से दो बजे तक भीड़ कम होने के बाद भी नहीं मिलने दिया गया. अस्पताल अधीक्षक डॉ आरसी मंडल ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है, अगर कोई दोषी होगा, ताे जांच के उपरांत कठोर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >