भागलपुर : हॉस्टल खाली करने को कहा तो एक छात्र ने लगा ली फांसी, जानें क्‍या है पूरा मामला

भागलपुर : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार की रात से शुरू हुआ छात्रों का उपद्रव शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. कॉलेज में बिगड़ती स्थिति देख प्रशासन ने हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया. इसके बाद पश्चिम चंपारण के थर्ड ईयर मेकैनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के छात्र क्षितिज कुमार शुक्ल के फांसी पर लटकने की […]

भागलपुर : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार की रात से शुरू हुआ छात्रों का उपद्रव शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. कॉलेज में बिगड़ती स्थिति देख प्रशासन ने हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया. इसके बाद पश्चिम चंपारण के थर्ड ईयर मेकैनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के छात्र क्षितिज कुमार शुक्ल के फांसी पर लटकने की सूचना फैलते ही कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गयी.

गंभीर स्थिति में क्षितिज और अन्य घायल छात्रों को जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया. फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करनेवाले आईसीयू में भर्ती छात्र क्षितिज की स्थिति काफी गंभीर देख चिकित्सकों ने आईजीआईएमएस रेफर कर दिया. सुबह से दोपहर तक इंजीनियरिंग कॉलेज और जेएलएनएमसीएच में हंगामा होता रहा.

अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए सिटी डीएसपी को छात्रों ने बंधक बना लिया. वहीं कुछ पुलिस पदाधिकारियों के साथ बदसलूकी भी की. अस्पताल में स्थिति नियंत्रित करने के लिए जिले के तीन डीएसपी समेत 10 थानाध्यक्षों को पुलिस के जवानों के साथ तैनात किया गया. इधर, देर रात गंभीर हालत में पहुंचे क्षितिज कुमार शुक्ल को पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया.

छात्रों को हर हाल में पढ़ना होगा. 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी, परीक्षा में चीटिंग नहीं होने देंगे, छात्रों की समस्याओं का भी समाधान किया जायेगा. बीसीई को आईआईटी के समतुल्य खड़ा करना है.

हरजोत कौर, प्रधान सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग

कॉलेज में तीन पालियों में दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

सदर एसडीओ आशीष नारायण ने इंजीनियरिंग कॉलेज में 25 अगस्त से अगले आदेश तक तीन पालियों में दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये हैं. ये छात्रावास खाली कराने के अतिरिक्त परिसर में विधि-व्यवस्था बनाये रखेंगे.

पहली पाली में गोराडीह के कृषि पदाधिकारी रामकुमार राम व पुलिस अधिकारी मुसाफिर चौधरी, दूसरी पाली में कनीय अभियंता रामजनक राय व पुलिस अधिकारी मो हारुन तथा तीसरी पाली में सबौर के प्रखंड प्रसार पदाधिकारी संतोष कुमार व पुलिस लाइन से अधिकारी दिया जायेगा. इन तीनों पालियों में चार सशस्त्र व 25 लाठी बल मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >