अटल जी को भागलपुर से था विशेष लगाव, अक्सर आते थे

भागलपुर : भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा कि अटल जी प्रारंभ काल से ही भागलपुर आया करते थे. भागलपुर से उनका विशेष लगाव रहा है. कई परिवारों में उनका रुकना, भोजन आदि होता रहा है. वह देवी बाबू धर्मशाला में भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि […]

भागलपुर : भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा कि अटल जी प्रारंभ काल से ही भागलपुर आया करते थे. भागलपुर से उनका विशेष लगाव रहा है. कई परिवारों में उनका रुकना, भोजन आदि होता रहा है. वह देवी बाबू धर्मशाला में भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सह प्रार्थना सभा आयोजन के अवसर पर बोल रहे थे. इस दौरान अटल जी के चित्र पर चंदन का तिलक लगाकर आरती की गयी. कार्यक्रम में अटल जी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.
वरिष्ठ भाजपा नेता हरिवंश मणि सिंह ने 1972 के राष्ट्रीय परिषद की बैठक, जो देवी बाबु धर्मशाला में हुई थी, उसका जिक्र किया. पूर्व जिला अध्यक्ष अभय बर्मन, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक अल्तमस बिहारी ने अपने विचार रखें. कार्यक्रम में कमलेश्वरी सिंह, सज्जन अवस्थी, शरद वाजपेयी, नरेश यादव, राम नाथ पासवान, देव कुमार पांडे, पुष्पा प्रसाद, लक्ष्मी सिंह ने भी अपनी बात रखी.
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नाथनगर विधायक अजय मंडल, लोजपा जिला अध्यक्ष अमर कुशवाहा, रालोसपा महानगर अध्यक्ष ओम भास्कर, आइएमए के भागलपुर अध्यक्ष डाॅ एसपी सिंह, वरीय चिकित्सक व पूर्व आइएमए अध्यक्ष बिहार डाॅ डीपी सिंह, भागलपुर चेंबर आॅफ काॅमर्स के महासचिव अशोक भिवानिवाला, सचिव लालू शर्मा, जिला आयुर्वेदिक संघ अध्यक्ष डाॅ गोपाल मिश्रा, अरुण सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभय घोष सोनू ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि अर्पित किये.
प्रमोद वर्मा, शिती कंठ नीरज, मोंटी जोशी, प्रदीप जैन, आनंद पोद्दार, श्वेता सिंह, पूनम भगत, पुष्पा देवी, सुरेंद्र पाठक, संजय हरि मंडल, तिलक मांझी देवव्रत घोष आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के प्रारंभ में बूढ़ानाथ के पुजारियों ने स्वास्ति वाचन और शांति पाठ किया. प्रार्थना सभा में चंदन की टीम ने भजन गा कर सभी को मंत्रमुग्ध किया. वहीं प्रसिद्ध गायक सुनील मिश्रा ने अटल जी पर अपनी गीत सुनायी.
23 अगस्त को अस्थि कलश लेने अर्जित चौबे रवाना होंगे : अर्जित चौबे अटल जी का अस्थि कलश लेने के लिए ट्रेन से पटना व वहां से दिल्ली जायेंगे. प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के साथ वापस पटना आयेंगे. 23 अगस्त को मंत्री राम नारायण मंडल के साथ अर्जित चौबे प्रदेश पार्टी कार्यालय से अस्थि कलश लेकर अंग क्षेत्र भागलपुर के लिए सड़क मार्ग से आयेंगे. 24 अगस्त को टाउन हाल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा, जहां आम दर्शनार्थ श्रद्धासुमन अर्पित कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >