विसर्जन, ब्रेकडाउन और लाइन मेंटेनेंस से 13 घंटे बत्ती गुल, दिनभर रहे बेहाल

भागलपुर : इस साल अभी तक की सबसे लंबी बिजली की कटौती रविवार को हुई. बिहुला विषहरी की प्रतिमा विसर्जन, लाइन का मेंटेनेंस, मेन लाइन में खराबी से ब्रेकडाउन और तार टूटकर गिरने आदि कारणों से पूरे दिन शहर की बिजली व्यवस्था चौपट रही. शाम के बाद भी देर रात तक राहत नहीं मिली. प्रतिमाएं […]

भागलपुर : इस साल अभी तक की सबसे लंबी बिजली की कटौती रविवार को हुई. बिहुला विषहरी की प्रतिमा विसर्जन, लाइन का मेंटेनेंस, मेन लाइन में खराबी से ब्रेकडाउन और तार टूटकर गिरने आदि कारणों से पूरे दिन शहर की बिजली व्यवस्था चौपट रही. शाम के बाद भी देर रात तक राहत नहीं मिली. प्रतिमाएं विसर्जन रूट पर जब तक रहीं, तब तक बिजली कटी रही.
शहरवासियों को घोषित व अघोषित बिजली कटौती का सामना करते रहना पड़ा. बिजली की कटौती का सिलसिला सुबह नौ बजे से जो शुरू हुई, रात लगभग 11 बजे तक जारी रही. शहर में 13 घंटे से ज्यादा देर तक की कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया. सीमा विवाद में रातभर गिरा रहा तार : शनिवार को रात भर लो टेंशन का तार टूटकर गिरा रहा और नाले में करंट फैला रहा.
लेकिन, सीमा विवाद के कारण कोई तार जोड़कर बिजली चालू कराने नहीं पहुंचे. यह घटना भोलानाथ पुल से सटे महावीर प्रसाद लेन नयाचक रोड की है. दरअसल, नयाचाक रोड में बिजली की सप्लाई सीएस विद्युत उपकेंद्र के भीखनपुर फीडर से होती है और मेंटनेंस मोजाहिदपुर सब डिवीजन के जिम्मे है. हालांकि, बाद में लाइनमैन ने तार जोड़ा.
उधर, घंटाघर में आपूर्ति लाइन से सट से पेड़ की कटाई को लेकर रविवार को तीन घंटे तक घंटाघर फीडर की बिजली बंद रही. हालांकि, यह घोषित कटौती दोपहर 11 बजे तक के लिए ही थी. लेकिन, दोपहर 12 बजे बिजली चालू हुई.
दूसरी ओर कजरैली इलाके में शनिवार को रातभर बिजली गायब रही. रविवार को भी बिजली कुछ देर के लिये ही आयी. भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे, बिजली नहीं रहने से लोग पानी की समस्या से भी जूझते नजर आये.
लाइन में फॉल्ट, पूर्वी शहर में चार घंटे बिजली ठप
सबौर ग्रिड से तीन विद्युत उपकेंद्र बरारी, सेंट्रल जेल व मायागंज विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली आपूर्ति लाइन में फॉल्ट आने से यह ब्रेकडाउन हो गया. दोपहर लगभग तीन बजे से पूर्वी शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गयी. लगभग तीन घंटे लगातार पेट्रोलिंग के बाद भी लाइनमैन और इंजीनियर को फॉल्ट नहीं मिला. स्थानीय लोगों द्वारा जब माउंट कार्मेल और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चौक के बीच मेन लाइन पर ताड़ का पत्ता गिरे रहने की सूचना दी, तो लाइनमैन पहुंचे और उसे निकाल कर लाइन चालू कराया जा सका. ब्रेकडाउन के दौरान वाटर वर्क्स से शाम की पानी सप्लाई नहीं हो सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >