विषहरी पूजा को लेकर चंपानगर और चंपानाला पुल पर बंद रहेगा परिचालन

भागलपुर : विषहरी पूजा के दौरान 17 अगस्त से 19 अगस्त तक शहर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू बनाये रखने के लिए यातायात में तब्दीली की गयी है. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि, विषहरी पूजा के दौरान चंपानगर इलाके में भीड़-भाड़ और रविवार को विषहरी पूजा […]

भागलपुर : विषहरी पूजा के दौरान 17 अगस्त से 19 अगस्त तक शहर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू बनाये रखने के लिए यातायात में तब्दीली की गयी है. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि, विषहरी पूजा के दौरान चंपानगर इलाके में भीड़-भाड़ और रविवार को विषहरी पूजा विसर्जन के साथ कांवरियों की होने वाली भीड़ के मद्देनजर चंपानगर और नाथनगर इलाके में रूट डायवर्ट किया गया है.
भोलानाथ पुल के रास्ते जा सकेंगे कांवरिया : 18 और 19 को भागलपुर की ओर से सुलतानगंज समेत अन्य जगह जाने वाले कांवरियों को भोलानाथ पुल, मिरजानहाट चौक, गुड़हट्टा चौक, हबीबपुर, बाइपास, पुरानी सराय चौक की तरफ डायवर्ट किया गया है.
17, 18 व 19 अगस्त के लिए वाहनों का तय रूट
17 अगस्त : विश्वविद्यालय मोड़ से नरगा चौक होते हुए बाइसबिग्घी चौक (नाथनगर) तक यातायात बंद. अकबरनगर-सुलतानगंज की ओर जाने वाले वाहन विश्वविद्यालय मोड़ से टीएनबी कॉलेज चौक से नाथनगर मुख्य मार्ग होते हुए चंपानाला पुल के रास्ते जाएंगे.
18 अगस्त : विश्वविद्यालय मोड़ से टीएनबी कॉलेज चौक होते हुए मुस्लिम हाई स्कूल से रेलवे क्रॉसिंग पार कर हबीबपुर होते हुए बाइपास से पुरानी सराय चौक से मुड़कर अकबरनगर-सुलतानगंज पहुंचेंगे. अकबरनगर-सुलतानगंज की ओर से आने वाले वाहनों को भी बाइपास होते हुए हबीबपुर के रास्ते शहर में प्रवेश करना होगा.
19 अगस्त : सुलतानगंज, अकबरनगर, अमरपुर, रजौन की तरफ जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को हवाई अड्डा के पास गोपालपुर मोड़ से ग्लोकल हॉस्पिटल होकर बाइपास के रास्ते छटपटी मोड़ बौंसी पुल के रास्ते गुड़हट्टा चौक होते हुए हबीबपुर, बाइपास होकर अकबरनगर-सुलतानगंज की ओर डायवर्ट किया जायेगा. सुलतानगंज, अकबरनगर, अमरपुर, रजौन से नवगछिया जाने वाले वाहनों को भी पुरानी सराय से मुड़कर बाइपास के रास्ते हबीबपुर, गुड़हट्टा चौक, छटपटी चौक बौंसी पुल, होते हुए बाइपास पर चढ़कर हवाई अड्डा की तरफ आना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >