किसान जख्मी, एक गिरफ्तार

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता में जमीन विवाद में अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की, जिससे किसान रामस्वरूप मंडल घायल हो गया. उसे पीठ में दो गोलियां लगी हैं. परिजन उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर ले गये, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है. इधर […]

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता में जमीन विवाद में अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की, जिससे किसान रामस्वरूप मंडल घायल हो गया. उसे पीठ में दो गोलियां लगी हैं. परिजन उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर ले गये, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है.

इधर घटना की सूचना मिलते ही इस्माइलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना जमीन विवाद को लेकर हुई है. रामस्वरूप मंडल ने एक जमीन खरीदी थी. उसपर वह झोपड़ी बनवा रहा था. गांव के कुछ लोगों का कहना था कि यह जमीन शिवमंदिर की है. इस बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गयी और गोलीबारी की गयी.
अपराधियों ने करीब 15 राउंड गोलियां चलायीं. दो गोलियां रामस्वरूप मंडल को लग गयी. रामस्वरूप मंडल के बयान पर इस्माइलपुर थाना में आठ लाेगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक आरोपित भोकल मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >