सवर्ण सेना ने कराया बंद, हंगामा, मारपीट, चौराहों को बांस से घेरकर रोका रास्ता, विरोध में टायर भी जलाया और की नारेबाजी

भागलपुर : केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सवर्ण सेना द्वारा भागलपुर बंद कराया गया. इस बंद का समर्थन अंग क्रांति सेना ने किया. तिलकामांझी चौक पर पूरे चौराहों को बांस से घेर दिया गया और विरोध में टायर भी जलाया. इस दौरान बंद समर्थकों ने जम कर हंगामा किया. वाहन चालकों के साथ […]

भागलपुर : केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सवर्ण सेना द्वारा भागलपुर बंद कराया गया. इस बंद का समर्थन अंग क्रांति सेना ने किया. तिलकामांझी चौक पर पूरे चौराहों को बांस से घेर दिया गया और विरोध में टायर भी जलाया. इस दौरान बंद समर्थकों ने जम कर हंगामा किया.
वाहन चालकों के साथ मारपीट की. सवर्ण सेना बिहार द्वारा आहूत बिहार बंद का समर्थन अंग क्रांति सेना बिहार के संयोजक शिशिर रंजन सिंह ने किया. अपने कार्यकर्ताओं के साथ तिलकामांझी चौक की दुकानों को बंद करवाया. बंद के दौरान वाहनों का परिचालन बंद करा दिया गया. एससी एसटी एक्ट कानून संशोधन अध्यादेश लाने के विरोध में बिहार बंद किया गया.
अंग क्रांति सेना के नेता व सवर्ण समाज के नेताओं की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं ने खलीफाबाग चौक, सूजागंज बाजार स्टेशन चौक सभी जगह बंद करवाया. सवर्ण सेना के प्रदेश महासचिव गुलशन चौधरी व अंग क्रांति सेना के संयोजक शिशिर रंजन सिंह इनकी अगुवाई कर रहे थे. बंद के दौरान अंग क्रांति सेना संगठन की मांग है कि कि आर्थिक आधार पर आरक्षण संपूर्ण देश में लागू हो.
गिरफ्तारी देने वालों में अंग क्रांति सेना के संयोजक शिशिर रंजन सिंह, सवर्ण सेना के प्रदेश महासचिव गुलशन चौधरी, जिला अध्यक्ष सानू सनगही, एनएसयूआइ के प्रदेश संयोजक गौतम सिंह, सवर्ण सेना के जिला महासचिव आलोक सवर्ण, छात्र संघर्ष मोरचा जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, राजू सिंह, सुधांशु, गौतम झा, शत्रुघन सिंह, साकेत राज, गुलशन, प्रशांत, नमन, आयुष, राजू, दीपक सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
तोड़-फोड़ की दी चेतावनी तो एक घंटे के लिए बंद हो गया बाजार. एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण सेना ने भारत बंद के तहत बुधवार को मुख्य बाजार की दुकानों को एक घंटे के लिए बंद कराया. इससे मुख्य बाजार में बंदी का आंशिक असर दिखा. दोपहर 12 बजे तक बाजार में चहल-पहल थी. दोपहर एक बजे खलीफाबाग चौक पर 25 की संख्या में कार्यकर्ताओं ने आकर तोड़-फोड़ करने की चेतावनी दी और जत्था के साथ वेराइटी चौक होते हुए स्टेशन चौक तक पहुंचे.
इससे एहतियात के तौर पर दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर ली. एक घंटे के बाद पुलिस बल ने बंद समर्थकों को खदेड़ दिया और व्यवसायियों से दुकान खोलने की अपील की. धीरे-धीरे सारी दुकानें खुल गयी. हालांकि 10 फीसदी दुकानें पूरी तरह से बंद रही. अफरा-तफरी माहौल में ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मंदी के समय में एक घंटे की बाजार बंदी से 10 से 20 लाख का कारोबार प्रभावित हुआ.
बंद समर्थकों को बांड भरवा कर छोड़ा गया
भागलपुर. सवर्ण सेना की ओर शहर में किये गये बंद के बाद हंगामा करने वाले करीब दो दर्जन युवकों को पुलिस पकड़ कर कोतवाली थाना आ गयी. करीब पांच घंटे तक उन्हें थाना में रखने के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें पीआर बांड भरवा कर छोड़ दिया.
उधर तिलकामांझी चौक से बंद समर्थकों को हिरासत में लिये जाने के बाद कुछ समर्थक खलीफाबाग चौक पहुंच कर हंगामा करने लगे और प्रतिष्ठानों को बंद करवाने लगे. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे लोग वहां से भाग निकले थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >