शहजादपुर पंचायत में रोज 10 फीट हो रहा कटाव

नाथनगर : गंगा के इस पार बसे नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के शहजादपुर पंचायत में गंगा ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है.पंचायत के अमरी विशनपुर गांव के पास गंगा तेजी से नाथनगर की तरफ बढ़ रही है. यहां रोजाना 10 से 15 फीट लंबा और आधा किमी से अधिक चौड़ा कटाव हो रहा […]

नाथनगर : गंगा के इस पार बसे नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के शहजादपुर पंचायत में गंगा ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है.पंचायत के अमरी विशनपुर गांव के पास गंगा तेजी से नाथनगर की तरफ बढ़ रही है. यहां रोजाना 10 से 15 फीट लंबा और आधा किमी से अधिक चौड़ा कटाव हो रहा है. लगातार हो रहे कटाव से लोग भयभीत हैं.
गंगा किनारे बासा बना कर रह रहे लोग भय से डेरा डंडा समेट कर सुरक्षित जगहों पर चले आये हैं. आदमी के साथ-साथ मवेशी भी बेघर हो गये हैं. गंगा किनारे बने बासा में रह रहे मवेशी का घर गंगा में विलीन हो गया है. कुछ बासा गांव के चारों तरफ नदी का पानी आने से डूब गया है. लोग अपने मवेशियों को लेकर ऊंचे स्थानों पर चले आये है. परवल की खेती करने वाले किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है. लाखों खर्च कर परवल लगाने वाले किसानों का परवल पानी में डूब गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >