गोराडीह : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई गोराडीह की एक बैठक शनिवार को मध्य विद्यालय गोराडीह में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वीर शिवाजी ने की. बैठक में लंबित एरियर भुगतान अनुपस्थिति विवरणी के नाम पर राशि की उगाही व समान काम के लिए समान वेतन के लिए सर्वोच्च न्यायालय में चल रहे मामले में शिक्षकों के योगदान पर विचार विमर्श किया गया. बैठक के दौरान संबंधित मुद्दों पर अपने-अपने विचार रखे.
शिक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गोराडीह के द्वारा 14 अगस्त तक एरियर राशि का भुगतान नहीं किया गया तो संगठन के द्वारा बाध्य होकर लोकतांत्रिक तरीके से जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर कार्यालय के समक्ष 15 अगस्त को झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद आमरण अनशन किया जायेगा. आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को दूसरे रुप में भी परिवर्तित किया जा सकता है. बैठक में प्रखंड उषा कुमारी, उदय कुमार भारती, परवेज अख्तर, पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
