भागलपुर : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने बिहार में अभी से चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी जिले में इसके लिए बैठक करेगी. भागलपुर लोकसभा सहित 12 लोकसभा क्षेत्र की तैयारी और उस लोकसभा क्षेत्र की नब्ज टटोलने को लेकर दो जुलाई को आस्था विवाह भवन
प्रदेश अध्यक्ष 12 जिलों के लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर क्षेत्रीय बैठे करेंगे.
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, प्रदेश संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ, प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्र के प्रभारी राधा मोहन शर्मा, सह संगठन मंत्री शिव नारायण प्रसाद बैठक को संबोधित करेंगे. जिलाध्यक्ष रोहित पांडे ने बताया कि बैठक में 12 जिलों के जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा पालक, क्षेत्रीय विस्तारक, विधानसभा विस्तारक, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में लड़े हुए प्रत्याशी बैठक में भाग लेंगे. इस बैठक की सफलता को लेकर तैयारी चल रही है.
जिला मीडिया प्रभारी रोशन सिंह ने बताया कि बैठक में लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर, नवगछिया, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे. समझा जा रहा है इस बैठक की रिपोर्ट 11 जुलाई राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पटना दौरे के दौरान सौंपी जायेगी.
