और बढ़ेगी गर्मी, आज हीट वेव के आसार

भागलपुर. भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलनेवाली. चिलचिलाती धूप अभी देह जलाती रहेगी. मौसम विज्ञान विभाग ने संभावना जतायी है कि सोमवार को हीट वेव चलने के आसार हैं. बादलों की ओट में कभी-कभी सूरज जायेंगे, पर राहत फिर भी नहीं मिलनेवाली. सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 व अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया […]

भागलपुर. भीषण गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलनेवाली. चिलचिलाती धूप अभी देह जलाती रहेगी. मौसम विज्ञान विभाग ने संभावना जतायी है कि सोमवार को हीट वेव चलने के आसार हैं. बादलों की ओट में कभी-कभी सूरज जायेंगे, पर राहत फिर भी नहीं मिलनेवाली. सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 व अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 23 जून तक कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी. हालांकि मंगलवार को बारिश की संभावना है, लेकिन ऊमस में कमी आने की संभावना नहीं दिख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >