दूसरे आदमी से अपनी प्रेमिका को प्‍यार करता देख प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को दी ऐसी सजा की सब हो गये सन्‍न

कहलगांव : अपनी प्रेमिका को दूसरे के साथ प्यार करना इतना नागवार गुजरा कि एक युवक ने अपने दोस्त के सहयोग से उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना से लोग हतप्रभ हैं. मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के रक्शीस्थान के पास गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे सूरज कुमार ने अपने दोस्त श्रवण कुमार के सहयोग […]

कहलगांव : अपनी प्रेमिका को दूसरे के साथ प्यार करना इतना नागवार गुजरा कि एक युवक ने अपने दोस्त के सहयोग से उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना से लोग हतप्रभ हैं. मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के रक्शीस्थान के पास गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे सूरज कुमार ने अपने दोस्त श्रवण कुमार के सहयोग से अपनी प्रेमिका बुद्धुचक थाने के कचहरिया निवासी राधे मंडल की बेटी पूजा कुमारी (20) को धारदार हथियार (दांव) से गला काट कर हत्या कर दी.
हत्या कर भाग रहे दोनों युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सूचना दी. मौके पर मिर्जाचौकी थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्रा, एसआइ उपेंद्र सिंह, एएसआइ अनिल सिंह व दिलबाग सिंह ने इस हत्या में शामिल दोनों युवकों सूरज व श्रवण को गिरफ्तार कर लिया.
सूरज ने उगला राज : पूछताछ में सूरज ने हत्या की पूरी कहानी बतायी, जो रोंगटे खड़ा करने वाला है. गिरफ्तार सूरज भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के बुद्धुचक कचहरिया का रहनेवाला है. सूरज के अनुसार वह पूजा से दो साल से प्यार करता था.
अचानक पूजा हाल के कुछ दिनों से दूसरे लड़के से प्यार करने लगी थी. यह बात सूरज को अच्छी नहीं लगी और मन ही मन पूजा की हत्या का प्लान बनाने लगा. अपने प्लान के मुताबिक गुरुवार को उसने पूजा को घुमाने और अन्य कई तरह के प्रलोभन देकर धोखे से अपने साथ कर लिया. इसके बाद बुद्धुचक कचहरिया से सूरज अपने दोस्त श्रवण के साथ पूजा को मोटरसाइकिल पर बैठा कर रक्सीस्थान पहुंचा.
मौका पाकर यहीं पर श्रवण के सहयोग से पूजा की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दांव को बरामद कर लिया है. बुद्धुचक थाने के कचहरिया निवासी राधे मंडल की 20 वर्षीय शादीशुदा बेटी पूजा कुमारी की शादी एक साल पूर्व यूपी में हुई थी. बुद्धुचक थानाध्यक्ष परमेश्वरी पासवान ने बताया कि प्रेमी सूरज कुमार बुद्धुचक का रहने वाला है. यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >