सृजन घोटाला : CBI की पहली कार्रवाई, जेल से ही अमरेंद्र को तीन दिनों के रिमांड पर ले गयी CBI

भागलपुर : सृजन घोटाले के आरोपित अमरेंद्र यादव को दो दिनों तक पूछताछ करने के बाद सीबीआइ ने गिरफ्तार कर जेल लेकर चली गयी. उसे सीबीआइ ने जेल में प्रवेश कराने के कुछ ही देर बाद वापस तीन दिनों के रिमांड पर ले लिया. सृजन घोटाला मामले में सीबीआइ द्वारा की गयी यह पहली और […]

भागलपुर : सृजन घोटाले के आरोपित अमरेंद्र यादव को दो दिनों तक पूछताछ करने के बाद सीबीआइ ने गिरफ्तार कर जेल लेकर चली गयी. उसे सीबीआइ ने जेल में प्रवेश कराने के कुछ ही देर बाद वापस तीन दिनों के रिमांड पर ले लिया. सृजन घोटाला मामले में सीबीआइ द्वारा की गयी यह पहली और अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के लिए हिरासत में लिये गये अमरेंद्र को सीबीआइ ने दो दिनों तक पूछताछ की. मामले में आरोप सिद्ध हो जाने के बाद सीबीआइ ने अमरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद सीबीआइ ने न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने और साथ ही कस्टडी के परमिशन के लिए भी ‘प्रे’ किया. न्यायालय के आदेश पर अमरेंद्र को जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा ले जाया गया, जहां इन कराने के बाद सीबीआइ ने फौरन उसे तीन दिनों के रिमांड में ले लिया.

सर्किट हाउस से भाग गया था अमरेंद्र

पिछले वर्ष सात अगस्त को तिलकामांझी थाने में फर्जीवाड़ा मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने में अमरेंद्र परिवादी है. इस घटना में मुख्यमंत्री नगर विकास योजना के 12 करोड़ 20 लाख 15 हजार 75 रुपये सृजन के खाते में ट्रांसफर किये जाने का मामला दर्ज है. नजारत शाखा का लिपिक अमरेंद्र कुमार यादव सितंबर 2017 में सदर हॉस्पिटल स्थित सीएस कार्यालय में गठित की गयी मेडिकल बोर्ड के समक्ष हाजिर हुआ था. चिकित्सकों के समक्ष दिये बयान में अमरेंद्र ने कहा था कि उसे अंधेरे व बंद कमरे से डर लगता है. इसी कारण वह इससे बचने के लिए डीएम कार्यालय से भाग निकला था. वहां से निकलने के बाद वह पहले बनारस फिर आजमगढ़ चला गया था. वहां वह अपनी मानसिक बीमारी का इलाज कराता रहा. अमरेंद्र से पूर्व में सीबीआइ पूछताछ भी कर चुकी है. मेडिकल बोर्ड ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भी सौंप दी थी. सूत्र बताते हैं कि इस बीच अमरेंद्र भागलपुर के तिलकामांझी इलाके में रह रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >