bhagalpur news. मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन नाकाफी रही ट्रैफिक पुलिस की तैयारी

मैट्रिक परीक्षा के पहले ही दिन शहर में यातायात को लेकर की गयी ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नाकाफी थी

मैट्रिक परीक्षा के पहले ही दिन शहर में यातायात को लेकर की गयी ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नाकाफी थी. लिहाजा, शहर को कोई हिस्सा ऐसा नहीं बचा, जहां की सड़कें जाम की जद में नहीं थी. प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होते ही घटाघर से पटल बाबू रोड पर भयानक जाम लग गया था. जाम की स्थिति ऐसी थी कि वाहन टस से मस नहीं हो रहे थे. दो घंटे तक इस सड़क को जाम की जद में देखा गया, इस दौरान सड़क पर वाहन रैंगते रहे. दूसरी तरफ माड़वारी पाठशाला के पास दिन में कई बार लोगों को जाम का सामना करना पड़ा तो पोस्ट ऑफिस रोड पर भी दिन में चार बार लोगों को जाम का सामना करना पड़ा. किसी भी सेंटर के पास ट्रैफिक पुलिस के पास कोई विशेष प्लान नहीं था. अत्यधिक भीड़ होने के बाद पुलिस लाचार नजर आ रही थी. मारवाड़ी पाठशाला ऑटो से पहुंचे एक परीक्षार्थी दीपेश ने बताया कि गनिमत थी कि वह घर से सुबह जल्दी निकल गया था. जीरो माइल से सेंटर तक आने में उसे एक घंटे से अधिक का समय लग गया. उधर, मोजाहिदपुर थाना के पास से बाल्टी कारखाना तक दिन में पांच बार जाम लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >